ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

‘तीन तलाक’ पर कानून समाज सुधार की दिशा में ऐतिहासिक कदम: सीएम रघुवर

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तीन तलाक विधेयक के राज्यसभा में पारित होने को देश में समाज सुधार की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक बयान में कहा कि तीन तलाक की पीड़ा झेल रही मुस्लिम बहनों को अब न्याय और सम्मान की जिंदगी जीने का हक मिलेगा। दास ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ यही हमारा मूल मंत्र है। इस बीच, जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी केन्द्र सरकार के इस कदम का स्वागत किया और कहा कि संसद से तीन तलाक विधेयक का पारित होना वास्तव में मुस्लिम माताओं एवं बहनों की जीत है।

उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम माताओं एवं बहनों को भी सम्मानजनक जीवन जीने का हक मिलेगा। उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी और संसद के अपने सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button