ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
मध्यप्रदेश

लोकसभा चुनाव में बर्दाश्त नहीं की जाएगी कोई लापरवाही, बावजूद इसके इन कर्मचारियों ने कर दी ये बड़ी गलती, जानें पूरा माजरा

जबलपुर। लोकसभा चुनाव में शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसीलिए उनको विशेष रूप से निर्वाचन आयोग निर्देश देता है और प्रशिक्षित भी करता है। जबकि निर्वाचन आयोग ने साफ़ कहा है कि चुनाव कार्य में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बावजूद उसके जबलपुर में कुछ कर्मचारी अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों को दरकिनार कर चुनाव कार्य मे लापरवाही की। जिसका खामियाजा ऐसे ही 17 अधिकारी कर्मचारियों को भुगतना पड़ा। जिन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी,कलेक्टर दीपक सक्सेना निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

दरअसल लोकतंत्र के पर्व को बिना किसी वाद विवाद के कराने के लिए मतदान दलों को जबलपुर के पी.एस.एम.कॉलेज और मॉडल हाई स्कूल में 28 मार्च से 31 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 3 शिफ़्ट में होने वाले इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान करीब 13 हजार कर्मियों को चुनाव कराने से जुड़ी जानकारियां दी जा रही है,लेकिन पीएसएम कॉलेज में ट्रेनिंग लेने के लिए कुल 1200 कर्मचारियों को बुलाया गया था। जिसमें से 11 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।

इसी तरह मॉडल हाई स्कूल में कुल 1920 में से 06 कर्मचारी, अधिकारी ट्रेनिंग लेने ही नहीं पहुंचे, जैसे ही इस बात की जानकारी जबलपुर कलेक्टर, जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्‍सेना को मिली। उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण से गायब रहने वाले 17 अधिकारी कर्मचारियों में से 4 को निलंबित कर दिया है। जबकि 13 को शोकॉज नोटिस जारी कर तत्काल कारण बताने को कहा है। जबकि 4 कर्मचारियों की निलंबन अवधि में उक्त प्रशिक्षणार्थियों के मुख्यालय सहायक रिटर्निंग अधिकारी पाटन और सिहोरा में अटैच किया हैं। साथ ही एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button