ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
मध्यप्रदेश

ये है टैटू वाली गैंग..! शरीर पर बने हथियारों के टैटू दिखाकर करते थे ऐसा काम, पुलिस ने एक सदस्य को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रंगबाजी जमाने के लिए शरीर पर हथियारों के टेटू बनवाने वाला गैंग का एक सदस्य पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे एक कट्टा भी बरामद किया है। उसने खुलासा किया है कि गैंग के बाकी लोगो ने भी इसी तरह के टेटू बनवाए हैं। ऐसे लुक में रहने से लोग डर जाते हैं। टोली में करीब 5-7 युवक हैं जो हथियार भी रखते और ऐसे ही टेटू बनवा रखे हैं। वही पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल बिजौली थाना पुलिस को मुखविर के द्वारा सूचना मिली थी कि ग्राम पारसेन में सिद्ध बाबा की पहाड़िया के पास एक मोटर साइकिल सवार युवक अवैध हथियार लिये किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा हुआ है। थाना प्रभारी अनु बेनीवाल अपनी टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान ग्राम पारसेन में सिद्ध बाबा की पहाड़िया के पास पहुचा। पुलिस टीम को संदिग्ध युवक मोटर साइकिल पर खड़ा दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने आलोक उर्फ कालू स्या निवासी ग्राम पारसेन का होना बताया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से कमर में खुरसा हुआ एक 315 बोर का देशी कट्टा मिला कट्टे को खोलकर देखा गया तो उसमें एक कारतूस लगा मिला।

पुलिस ने बदमाश से अवैध 315 बोर का एक देशी कट्टा, एक जिंदा राउण्ड और बाइक को जप्त कर लिया। पकड़े गये आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा 6-7 लोगों को गिरोह बनाया है। जिसमें कुछ नाबालिग युवक भी हैं जो कि अवैध हथियार अपने पास रखते हैं और यह लोग अपने शरीर पर हथियारों के टेटू दिखाकर लोगों को धमकाते हैं। टैटू गैंग के आरोपी कालू ने अपने पिता द्वारा हथियारों के टेटू बनवाकर लोगों को धमकाने से रोकने पर आरोपी अकबर ने अपने पिता गुड्डू स्या की मारपीट की थी। जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर गैंग के अन्य सदस्यों को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button