ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। घटना की पुष्टि करते हुए बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि नेन्द्रा और पुन्नुर गांवों के जंगलों में सुबह उस समय मुठभेड़ हुई जब सुरक्षाकर्मियों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था।  वहीं ASP चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि बीजापुर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में घटनास्थल से मारे गए दोनों नक्सलियों के शवों के साथ हथियारों के साथ बरामद कर लिया है। मौके से दो 12 बोर बंदूक, 1 भरमार बंदूक, प्रिंटर, पिट्ठू, नक्सल वर्दी और विस्फोटक बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि बासागुड़ा थानाक्षेत्र के नेंद्रा-पुन्नूर के जंगलों में आज सुबह हुआ मुठभेड़ हुई। मद्देड़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG, कोबरा 210 और CRPF के जवानों की संयुक्त टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली हुई है।

बता दें कि इस घटना के साथ ही इस साल अब तक छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अलग-अलग मुठभेड़ों में 217 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इस संभाग में बीजापुर समेत सात जिले हैं। बृहस्पतिवार को नारायणपुर जिले के दक्षिण अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए थे।

Related Articles

Back to top button