ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
व्यापार

अगले वित्त वर्ष में मिलेंगे कमाई के भरपूर मौके, 1000…2000 नहीं आ रहे हैं 70,000 करोड़ के IPO

अगले वित्त वर्ष में आपको कमाई के भरपूर मौके मिलने वाले हैं. इसकी वजह अगले साल आने वाले आईपीओ हैं. इस मार्केट में अगले वित्त वर्ष के दौरान 1000 या 2000 नहीं बल्कि पूरे 70,000 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए दांव लगने वाले हैं. ये 2023-24 के लेवल से भी आगे की कहानी है.

अगर 2023-24 के आंकड़ों को देखें, तो इस दौरान कंपनियों ने अपनी हिस्सेदारी बेचकर मार्केट से 62,000 करोड़ रुपए जुटाए. इसमें टाटा ग्रुप से लेकर रिलायंस ग्रुप तक ने अपनी अलग-अलग कंपनियों की वैल्यू को अनलॉक करने का काम किया. इस साल भी आईपीओ मार्केट में कई बड़े नाम दस्तक देने जा रहे हैं.

इन कंपनियों के IPO हैं तगड़े

अगर अगले साल आने वाले आईपीओ की ओवरऑल लिस्ट देखें, तो करीब 19 कंपनियों के आईपीओ की टोटल वैल्यू 25,000 करोड़ रुपए है. इन्हें सेबी की अनुमति मिल चुकी है. जबकि 37 और कंपनियों ने 45,000 करोड़ रुपए के आईपीओ प्रपोजल हैं, जिनके ड्राफ्ट पेपर्स सेबी के पास जमा कराए गए हैं. इन 56 कंपनियों में से 9 नए जमाने की टेक कंपनियां हैं. इनके आईपीओ टोटल 21,000 करोड़ रुपए के हैं.

Tata ग्रुप के आ सकते हैं 8 आईपीओ

अगले वित्त वर्ष 2024-25 में टाटा ग्रुप के 8 आईपीओ आने की संभावना है. इसमें टाटा कैपिटल से लेकर बिगबास्केट तक शामिल हैं. टाटा ग्रुप ने अपनी कई कंपनियों की वैल्यू अनलॉक करने का प्लान बनाया है. पिछले साल ही टाटा ग्रुप ने जहां टाटा टेक्नोलॉजीस का आईपीओ लाया था. वहीं टाटा मोटर्स को भी दो अलग-अलग यूनिट में बांटने का फैसला किया है.

आने वाले आईपीओ की लिस्ट में भारती हेक्साकॉम, गो डिजिट इंश्योरेंस, ओला इलेक्ट्रिक, टाटा इलेक्ट्रिक, वारी एनर्जीस और स्विगी के आईपीओ शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button