ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

अयोग्य विधायकों को मंत्री बनाएगी कर्नाटक सरकार, येदियुरप्पा बोले- तीन से चार दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार

बेंगलुरु। कार्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार तीन से चार दिनों में किया जाएगा। उन्होंने यह बात दावोस से भारत लौटने के बाद कही। येदियुरप्पा दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम मीट में शिरकत करने गए थे। येदियुरप्पा ने इस दौरान दोहराया कि वह वादे के तहत भाजपा के टिकट पर उपचुनावों में विधायक चुने गए जेडीएस और कांग्रेस के अयोग्य विधायकों को वह मंत्री बनाएंगे। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि हारने वालों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलेगी।

येदियुरप्पा ने इसे लेकर कहा, ‘मैंने गृहमंत्री अमित शाह से उनकी हालिया दौरे के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की है। तीन से चार दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। सौ फीसद हम यह इस महीने कर देंगे। संवाददातों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली जाने की उन्हें जरूरत नहीं है, क्योंकि इसे लेकर पहले ही अमित शाह से चर्चा हो गई है। उन्होंने इसके लिए मंजूरी दे दी है। मैं केंद्रीय नेतृत्व के साथ फिर बातचीत करूंगा और मंत्रियों की सूची जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद तीन-चार दिनों में शपथ ग्रहण समारोह के साथ मंत्रिमंडल का विस्तार करूंगा।’

येदियुरप्पा मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हाईकमान के अनुमति का कर रहे थे इंतजार

19 जनवरी को दावोस दौरे पर जाने वाले मुख्यमंत्री येदियुरप्पा शुक्रवार दोपहर को कर्नाटक लौट आए। इसके बाद कई लोग उनसे उनके आवास पर मिले। येदियुरप्पा मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हाईकमान के अनुमति का इंतजार कर रहे थे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि उन्हें दिल्ली जाना होगा और नए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ चर्चा करनी होगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

नड्डा के साथ चर्चा के बाद विस्तार की कवायद को आगे बढ़ाएंगे

इससे पहले दिन में, राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि नड्डा के साथ मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे और विस्तार की कवायद को आगे बढ़ाएंगे। उपचुनाव जीतने वाले कितने विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, इस सवाल का जवाब देते हुए, येदियुरप्पा ने कहा, ‘मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद आपको इसके बारे में पता चल जाएगा, तब तक प्रतीक्षा करें।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button