ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

‘आज के युवा सरकारी नौकरियों के पीछे नहीं भागते बल्कि वे नौकरियां देते हैं’, मुंबई में बोले पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि आज के युवा सरकारी नौकरियों के पीछे नहीं भागते बल्कि वे नौकरियां देते हैं। उन्होंने शनिवार रात उत्तरी मुंबई लोकसभा क्षेत्र के मलाड उपनगर में आदर्श कल्याण एसोसिएशन के निवासियों की सभा को संबोधित करते हुए यह कहा। गोयल उत्तरी मुंबई लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इस लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के निवर्तमान सदस्य गोपाल शेट्टी ने भी सभा को संबोधित किया और आवासीय परिसर के सदस्यों से गोयल को वोट देने का अनुरोध किया।

‘आज का युवा नौकरियों के पीछे नहीं भागता’
गोयल ने कहा, ‘‘आज के युवक-युवतियां सरकारी नौकरियों के पीछे नहीं भागते, बल्कि वे अपनी प्रतिभा के दम पर नौकरी देने वाले बन रहे हैं। आज के युवा नए प्रयोग और नवोन्मेष के जरिए देश को आगे बढ़ा रहे हैं।” वाणिज्य और उद्योग मंत्री गोयल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 साल में भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए।

‘2047 तक भारत एक विकसित देश बन जाएगा’
उन्होंने सभी क्षेत्रों में सुशासन लाने का प्रयास किया। वे गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लाए।” मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं से शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में लाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत एक विकसित देश बन जाएगा और इसकी 10 गुना बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।

Related Articles

Back to top button