ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

इसरवारा-सुमरेरी रेलखंड पर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी ट्रेन

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के बीना-कटनी रेलखंड में इसरवारा-सुमरेरी के बीच बिछाए गए तीसरे रेलपथ पर ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ सकेंगी। इस नवनिर्मित रेलखंड का शनिवार को मध्य वृत के रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मनोज अरोरा ने निरीक्षण किया।

18.025 किलोमीटर लंबे इस रेलपथ पर रेल संरक्षा आयुक्त ने पहले ट्राली निरीक्षण किया। उसके बाद इसरवारा से सुमरेरी रेलवे स्टेशन के बीच 100 किलोमीटर प्रतिघंट की गति से इंजन का स्पीड ट्रायल लिया। ट्रायल सफल रहने पर सीआरएस ने संबंधित रेल खंड पर यात्री ट्रेनों के परिचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह रेलखंड बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन परियोजना का भाग है।

कोयला लेकर चलने वाली मालगाड़ियों की अधिक संख्या के कारण बीना-कटनी रेलखंड पर हर समय ट्रेनों के संचालन का दबाव रहता है। ट्रेनों के परिचालन को सुगम बनाने के लिए रेलखंड में तीसरा रेलपथ बनाया जा रहा है। शनिवार को सीआरएस निरीक्षण के समय पमरे मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) के साथ अन्य अधिकारी व जबलपुर मंडल से मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button