ब्रेकिंग
Jamui Minor Girl Harassment Case: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए जमुई कांड के आरोपी नंदन और हरेराम, अब त... Jitan Ram Manjhi on Jamui Case: 'सम्राट की सरकार किसी को बख्शेगी नहीं', जमुई एनकाउंटर पर बोले HAM सं... Jharkhand News: 'घरजमाई बनना व्यक्तिगत पसंद'; हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, जानिए पू... Rubella Outbreak Alert: जर्मन खसरा (रूबेला) की दस्तक से झारखंड में हड़कंप; रांची NHM में बना वार रूम... Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ... HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईक... Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवक...
झारखण्ड

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ‘रण’! बीजेपी का विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन; मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ी विपक्ष, मंत्री के जवाब से मचा बवाल

रांचीः आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का मानदेय घोषणा के अनुरूप नहीं बढ़ाए जाने के विरोध में भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की. हाथों में तख्ती लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायकों ने इस दौरान सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा.

बड़ी-बड़ी बातों को कहकर महिलाओं से वोट लियाः नवीन जायसवाल

भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने इस मौके पर सरकार के कामकाज की आलोचना करते हुए कहा कि एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात कही जाती है, वहीं दूसरी ओर इन सहिया बहनों का मानदेय नहीं बढ़ाया जाता है. चुनाव के वक्त बड़ी-बड़ी बातों को कहकर महिलाओं से वोट लेने का काम किया गया और जब वक्त उन वादों को पूरा करने का आया तो सरकार इन्हें ठगने का काम कर रही है.

सरकार अपने वादे से मुकर गईः नवीन जायसवाल

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका सहायिका हों या रसोइया दीदी हों या जेएसएलपीएस के कर्मचारी पदाधिकारी हों सभी को इस सरकार ने ठगने का काम किया. 2019 और 2024 के चुनाव में बड़ी-बड़ी घोषणा की गई और मानदेय बढ़ाने की बात जब उठने लगी तो सरकार उससे मुकर गई है इसके विरोध में आज सभी सड़क पर हैं और आंदोलन कर रही हैं.

दीदियों को सम्मानजनक मानदेय दिलाने के लिए प्रदर्शनः शशिभूषण मेहता

भारतीय जनता पार्टी उनके आंदोलन का समर्थन करती है और सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज किया जायेगा. भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि इतने कम पैसे में यह दीदियां काम करती हैं, इन्हें सम्मानजनक मानदेय दिलाने के लिए हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार को चाहिए कि इनसे जो वादा किया गया था उसे जरूर पूरा करें.

मानदेय 2 हजार रुपए है 15 हजार हो जाता है- मंत्री

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने विपक्ष के आंदोलन पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं सबसे ज्यादा काम करता हूं उसके बाबजूद सबसे अधिक मुझे ही टारगेट किया जाता है. उन्होंने कहा कि सहिया का मानदेय भले ही 2000 रुपए है मगर स्कीम के तहत उन्हें 15 हजार रुपए मिलते हैं. हाल ही में हमलोगों ने उन्हें टैब दिया है. इस तरह से लगातार उनकी सुविधा बढ़ाई जा रही है और सरकार उनके साथ है.

Related Articles

Back to top button