ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

पीएम मोदी चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं: CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित करने के साथ ही लोकसभा चुनाव प्रचार का उत्तर प्रदेश में आगाज कर दिया है. लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मेरठ सीट से अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. अरुण गोविल टीवी धारावाहिक ‘रामायण’ से मशहूर हुए थे.

PM Narendra Modi Meerut Rally Live Updates:

  • कल ही किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देकर के आपने किसानों का सम्मान किया है. ये हमारा सौभाग्य है कि देश अब अपनी आजादी के अमृत काल में प्रवेश किया है तो देश को 10 साल से करिश्माई नेतृत्व प्राप्त हुआ है. मैं मंच पर मौजूद सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं.
  • अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैली को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेरठ, बिजनौर, हापुड़ अन्य जगहों की ओर से आए लोगों की ओर से पीएम मोदी का हृदय से अभिनंदन करता हूं, स्वागत करता हूं. यूपी पीएम मोदी का आभाई है, जिन्होंने 2014 के बाद देश की तस्वीर और तगदीर को बदल करके एक नए भारत का दर्शन कराया है.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो भारत रत्न का सम्मान चौधरी चरण सिंह को मिलने वाला नहीं था. यह सरकार का एक एतिहासिक निर्णय है. पीएम भी जानते हैं कि चौधरी चरण सिंह का राष्ट्र निर्माण में कितना योगदान था.
  • आपको और हमें यह सोचना होगा कि आज देश किस पड़ाव पर है. भारत रत्न कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी सबसे पहले मेरठ को चुना और वो यहां आए हैं. कल बहुत कम समय में मेरी पीएम मोदी से मुलाकात हुई थी तब उन्होंने किसानों को लेकर बातचीत की.
  • रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि कल एक भव्य समारोह में महामहिम राष्ट्रपति जी से भारत रत्न का चिह्न स्वीकार किया. यह कमाई उस किसान की है, उस नौजवान की है, उस सामाजिक कार्यकर्ता की है जो देश में अपना योगदान दे रहा है.
  • मंच पर पहुंचे पीएम मोदी का अलग-अलग नेताओं की ओर से सम्मान किया जा रहा है. महिला नेताओं ने भी पीएम मोदी को एक बड़ा माला पहनाकर सम्मान किया.
  • पीएम मोदी रैली को संबोधित करने के लिए मेरठ पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में वो रैली को संबोधित करते हुए यूपी में अपने चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे.
  • पीएम मोदी से पहले अरुण गोविल ने मंच से कहा कि चौधरी चरण सिंह की विरासत को नमन करते हैं. मंच पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद हैं.

Related Articles

Back to top button