ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

शाहीन बाग में JNU के छात्र शरजिल इमाम ने दिया देशद्रोही बयान, भड़का लोगों का गुस्‍सा

नई दिल्‍ली। राजधानी के शाहीन बाग में चल रहे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ धरने में असम को भारत से अलग करने का देशद्राही बयान देना जेएनयू के छात्र शरजिल इमाम के लिए भारी पड़ेगा। इस छात्र ने असम को भारत से अलग करने का बयान दिया है। इस बयान के खिलाफ लोगों में भारी गुस्‍सा है।  असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्म शर्मा ने कहा कि विडियो पर राज्य सरकार ने संज्ञान लिया है। भड़काऊ बयान देनेवाले छात्र पर केस दर्ज किया जाएगा। ज्ञात रहे कि शरजिल इमाम ही शाहीन बाग में चल रहे धरने का आयोजक है।

विडियो में असम को अलग करने का दावा किया

वायरल हुए विडियो में जेएनयू के छात्र शरजिल इमाम ने कहा कि हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। परमानेंटली नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से कट कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको एक महीना हटाने में लगेगा…जाना हो तो जाएं एयरफोर्स से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।

‘असम-इंडिया कटकर अलग हो, तभी बात सुनेंगे’

विडियो में शरजिल करते हुए कहता है कि असम और इंडिया कटकर अलग हो जाए, तभी वह हमारी बात सुनेंगे। असम में मुसलमानों का क्या हाल है, आपको पता है क्या? वहां एनआरसी लागू हो गया है। मुसलमान डिटेंशन कैंप में डाले जा रहे हैं…6-8 महीनों में पता चलेगा कि सारे बंगालियों को मार दिया गया वहां।… अगर हमें असम की मदद करनी है तो हमें असम का रास्ता बंद करना होगा।’ संबित पात्रा ने इस बारे में वीडियो जारी किया है।

Republic

111 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

दिशाहीन बाग और तौहीन बाग है शाहीन बाग

इस वीडियो को दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन से जोड़ते हुए भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा कि यहां असम को भारत से अलग करने की साजिश की जा रही है। शाहीन बाग में देश को टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश हो रही है। शाहीन बाग नहीं, दिशाहीन बाग और तौहीन बाग है। यहां गैर मुस्लिमों के लिए कोई जगह नहीं है। यहां पर मीडिया पर हमला किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button