ब्रेकिंग
Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु...
उत्तरप्रदेश

नोएडा: एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले B.Tech के छात्र ने किया सुसाइड, सामने आई ये वजह

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. उसने हॉस्टल के कमरे में देर रात इस वारदात को अंजाम दिया. छात्र की मौत का पता सुबह चल सका, जब साथियों ने उसके दरवाजे को खटखटाया. लेकिन छात्र ने दरवाजा नहीं खोला. तब उन्होंने हॉस्टल वार्डन को इसकी सूचना दी. जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. देखा कि छात्र फंदे से लटका हुआ है.

तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान 20 साल के ऋतिक बर्मन के रूप में हुई है. वह गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला था. एमिटी यूनिवर्सिटी में वह बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. वह बीटेक सेकंड ईयर का छात्र था. परिजनों को जब इसकी सूचना दी गई तो वे फूट-फूटकर रोने लगे.

ऋतिक के माता-पिता ने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से पीड़ित था. उसके इस बारे में घर में भी बताया था. परिजनों ने कहा कि उन्हें नहीं पता था उनका बेटा ऐसा कदम उठा लेगा. उन्हें लगा कि बस पढ़ाई की टेंशन है, जो कि बाद में दूर हो जाएगी.

फिलहाल, नोएडा सेक्टर-126 की पुलिस ने सुसाइड का मामला दर्ज कर लिया है. मामले में जांच जारी है. थाना सेक्टर-126 के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है. मामला सुसाइड का है. हालांकि, मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिर भी हर एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है.

तीन लोगों ने किया सुसाइड

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते कथित रूप से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है. उन्होंने बताया कि इन घटनाओं के मृतक की पहचान थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय शादीशुदा महिला वर्षा, थाना फेस-तीन क्षेत्र में रहने वाले 22 वर्षीय मिराज और सेक्टर-58 में रहने वाली 25 वर्षीय कुमारी ज्योति के तौर पर हुई है. उन मामलों में भी जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button