ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
राज्य

महाराष्ट्र में प्रकाश आंबेडकर को बड़ा झटका, अकोला सीट पर कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार

महाराष्ट्र की अकोला लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा की है. पार्टी ने अभय काशीनाथ पाटिल को टिकट दिया है. वहीं दूसरी तरफ इस सीट से वंजित बहुजन अघाड़ी (VBA) के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर चुनावी मैदान में हैं. बता दें कि प्रकाश आंबेडकर ने कांग्रेस को विदर्भ की सीटों पर समर्थन की बात कही थी, बदले में अकोला में समर्थन मांगा था.

अकोला सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के संजय शामराव धोत्रे यहां से सांसद चुने गए. वो लगातार पांच बार सांसद बन चुके हैं.

अकोला सीट से लड़ रहे प्रकाश आंबेडकर

दरअसल वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के प्रकाश आंबेडकर अकोला सीट से मुख्य उम्मीदवार है और उन्होंने एक दिन पहले ही इस यहां से अपनी उम्मीदवारी तय की थी. लेकिन अब कांग्रेस ने भी इस सीट से उम्मीदवार तय कर प्रकाश आंबेडकर को बड़ा झटका दिया है.

अंदरूनी कलह का समाधान मुश्किल

वीबीए प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने रविवार को घोषणा की कि वह महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अकोला से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. सीट बंटवारे को लेकर महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के घटकों के बीच अंदरूनी कलह का समाधान नहीं होने से वीबीए ने अपने उम्मीदवार के नाम जब घोषित किए तो उसमें अकोला सीट भी थी.

बीजेपी का गढ़ है अकोला सीट

हालांकि, अकोला 2004 से बीजेपी का गढ़ रहा है, जब संजय धोत्रे ने पहली बार सीट जीती और बाद के तीन चुनावों में इसे बरकरार रखा. बीजेपी ने 2024 के लिए बीमार चल रहे संजय की जगह उनके बेटे अनूप को उम्मीदवार बनाया है.

क्या कांग्रेस ने आंबेडकर को धोखा दिया?

प्रकाश आंबेडकर ने कांग्रेस को सात सीटों पर समर्थन देने की बात कही थी और अपनी उम्मीदवारी के बाद अकोला सीट पर उससे समर्थन की मांग की थी. लेकिन कांग्रेस ने उम्मीदवार खड़ा कर आंबेडकर को बड़ा झटका दिया है. सूत्रों के मुताबिक ऐसे में प्रकाश आंबेडकर भी अब कड़ा कदम उठा सकते हैं और कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार खड़े कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button