ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...
मनोरंजन

Payal Ghosh पर अज्ञात लोगों ने रॉड से किया हमला, एक्ट्रेस का दावा- एसिड अटैक की थी कोशिश

नई दिल्ली। फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में पायल पर कुछ लोगों ने अटैक किया है जिसके बाद उन्हें चोट भी आई है। ख़ुद पायल ने इस बारे में जानकारी दी है और पूरे हादसे के बारे में बताया है। पायल का एक वीडियो उनके इंस्टाग्राम फैन पर शेयर किया है जिसमें पायल अपने ऊपर हुए अटैक बारे में बता रही हैं। इस हादसे से पायल कितनी डरी हुई हैं ये उनकी आवाज़ से ही पता चल रहा है।

वीडियो में पायल कहती हैं, ‘हाय मैं पायल घोष…कल मैं कुछ दवाइयां खरीदने अपने घर से बाहर गई थी जब मैं अपनी कार की ड्राइवर सीट पर बैठ रही थी तभी वहां कुछ लोग आए और उन्होंने मुझपर हमला किया। उनके हाथ में एक बोतल लगी हुई थी, मुझे नहीं पता कि उस बोतल में क्या था, पर मुझे शक है कि उसमें एसिड था। उन्होंने मुझे रॉड से मारने की कोशिश भी की, मैंने वहां से भागने की भी कोशिश की, मैं चिल्लाई तो रॉड मेरे उल्टे हाथ में लग गई जिससे मेरे हाथ में चोट आई है। शायद आज मैं पुलिस स्टेशन जाऊंगी और एफआईआर दर्ज करवाऊंगी’।

आगे पायल ने कहा, ‘मुझे नहीं पता…इस तरह का हादसा मेरी ज़िंदगी में पहले कभी नहीं हुआ। मुंबई में पहली बार ऐसा हुआ जब मैंने ऐसी किसी चीज का सामना किया है। मुझे नहीं पता ये क्या था’।

आपको बता दें कि इससे पहले पायल तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाया था कि साल 2013 में अनुराग ने उन्हें अपने घर बुलाकर उनका यौन उत्पीड़न किया। अभिनेत्री वर्सोवा पुलिस स्टेशन में डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा चुकी हैं। हालांकि अनुराग, अभिनेत्री के सारे आरोपों का खंडन कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button