ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
मनोरंजन

ज़मानत के बाद जेल से रिहा हुए राज कुंद्रा, माथे पर तिलक देख लोग बोले- जंग थोड़े ही जीती है… देखें वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा को ज़मानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है। कुंद्रा मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद थे। उन्हें 21 सितम्बर को लगभग 2 महीने बाद रिहाई मिली है। सोमवार को मुंबई की कोर्ट ने 50 हज़ार रुपये के मुचलके पर राज कुंद्री की ज़मानत मंजूर की थी।

रिहाई के दौरान राज टीशर्ट और जींस पहने हुए नज़र आये। उन्होंने अपने माथे पर टीका लगाया हुआ था। कुछ मीडियाकर्मियों ने राज की बाइट लेने की कोशिश की। मीडियाकर्मियों की आपाधापी की वजह से राज को अपनी कार तक पहुंचना मुश्किल हो गया। राज के चेहरे पर परेशानी की लकीरें  मगर राज बिना कुछ बोले कार में बैठकर रवाना हो गये। इस दौरान राज के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ़ देखी जा सकती हैं।

राज का वीडियो पैपराज़ी एकाउंट से सोशल मीडिया में शेयर किया गया है, जिस पर लोग राज का तिलक देखकर भड़क रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा कि यह तिलक-विलक लगाकर क्यों बाहर कर रहे हो। जंग थोड़े ही जीतकर आया है। एक यूज़र ने लिखा कि राज का वज़न देखकर लग रहा है कि जेल में रहकर आये हैं।

बता दें, राज को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई की रात को गिरफ़्तार किया था। उन पर अश्लील वीडियो का निर्माण करके ऐप्स के ज़रिए उनका प्रसार करने का आरोप है। राज के साथ उनके एक सहयोगी रायन थोर्पे को भी गिरफ़्तार किया गया था। रायन को भी ज़मानत मिल चुकी है। पुलिस ने इस मामले में लगभग 1500 पन्नों की चार्जशीट दाख़िल की है, जिसमें 43 लोगों के बयान दर्ज़ किये गये हैं। गवाहों में राज की पत्नी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भी शामिल हैं।

गिरफ़्तारी के बाद राज और रायन को 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया था, जिसे 27 जुलाई कर दिया गया था। पुलिस कस्टडी की अवधि समाप्त होने के बाद मुंबई कोर्ट ने राज और रायन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। मुंबई कोर्ट से ज़मानत नामंजूर होने के बाद राज ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की थी, जिसे सुनवाइयों के बाद डिस्मिस कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button