ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
खेल

सोने के वायदा रेट में आई गिरावट, पर चांदी की चमक बढ़ी

नई दिल्‍ली। Gold की कीमत में मंगलवार को फिर गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना 94 रुपए प्रति 10 ग्राम नीचे 46184 रुपए बोला गया। यह Gold अक्‍टूबर डिलीवरी का है। सोमवार को सोने के अंतिम रेट 46278 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। हालां‍कि कमोडिटी एक्‍सचेंज में चांदी हरे निशान पर है। उसके रेट मामूली बढ़त के साथ 59666 रुपए प्रति किलो बने हुए हैं। यह Silver दिसंबर डिलीवरी की है। Silver सोमवार को 59609 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी।

उधर सराफा बाजार में सोना कल चढ़ गया था। रुपये की कीमत में गिरावट आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 14 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 98 रुपये की तेजी के साथ 58,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 58,792 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 34 पैसे घटकर 73.82 रुपये प्रति डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,753 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.47 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,753 डॉलर प्रति औंस रह गई। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमत पर दबाव रहा।’’

Related Articles

Back to top button