ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
खेल

विराट कोहली ने लगाई KKR को मैच जिताने वाले डेब्यूटेंट वेंकटेश अय्यर की ‘क्लास’, देखें वीडियो

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल भले ही कड़ी प्रतिद्वंदिता वाला टूर्नामेंट हो, लेकिन मैच के बाद इस लीग में जो माहौल देखा जाता है, वो अविश्वसनीय है। ऐसा ही एक उदाहरण सोमवार 20 सितंबर को रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेले गए यूएई लेग के दूसरे मैच के बाद देखने को मिला, जहां विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को हार झेलनी पड़ी।

भले ही विराट की टीम को हार मिली हो, लेकिन वे अपनी हो या फिर विपक्षी टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। ऐसा ही एक वाकया केकेआर बनाम आरसीबी मैच के बाद देखा गया, जब केकेआर के डेब्यूटेंट खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर की विराट कोहली ने क्लास लगाई। क्लास लगाना वैसे तो एक नकारात्कता वाला शब्द नजर आता है, लेकिन यहां क्लास का मतलब है कि वेंकटेश अय्यर ने दिग्गज बल्लेबाज से बल्लेबाजी की बारीकियां सीखीं।

दरअसल, केकेआर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वेंकटेश अय्यर आरसीबी के कप्तान और निश्चित रूप से अपने आदर्श विराट कोहली से कुछ सवालों के जवाब चाह रहे हैं। वहीं, विराट कोहली भी उनको बहुत ही बारीकी से चीजों को समझा रहे हैं। इस वीडियो में आप सुन भी सकते हैं कि विराट कोहली कितने सरल अंदाज में एक युवा खिलाड़ी का मार्गदर्शन कर रहे हैं। यहां देखें वीडियो

बता दें कि वेंकटेश अय्यर ने आरसीबी के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था और इस पहले मैच में उन्होंने 27 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 151.85 का था, जो दर्शाता है कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं। वेंकटेश अय्यर अभी 26 साल के हैं और काफी समय के बाद उनको आइपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला है और पहले मैच में उन्होंने केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button