ब्रेकिंग
Haryana Health News: हरियाणा में खुलेंगे तीन नए स्वास्थ्य केंद्र; गुरुग्राम, भिवानी और हिसार के गांव... Narnaul Crime News: नारनौल में हैवानियत; पति ने पत्नी और 15 वर्षीय बेटी का गला घोंटकर उतारा मौत के घ... Kurukshetra Bypass Project: कुरुक्षेत्र को मिली 27.9 किमी लंबे बाईपास की सौगात; ट्रैफिक जाम से मिलेग... Rohtak Accident News: ड्यूटी से लौट रहे हरियाणा पुलिस के हवलदार की सड़क हादसे में मौत; दो बाइक सवार ... Shahabad Firing Case: माइनिंग ठेकेदार सुनील भाटिया पर फायरिंग; सोशल मीडिया पर 'हिमांशु भाऊ गैंग' ने ... Panipat Crime News: बहरामपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष का आरोप- 'ससुराल वालों ने जबर... Haryana Weather Update: भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत; बारिश के बाद तापमान में 7 डिग्री की गिरावट, 5 द... Panipat Corruption News: पशु लोन पास कराने के बदले घूस लेना पड़ा भारी; एंटी करप्शन ब्यूरो ने VLDA को ... Ambala Bomb Threat: खालिस्तान नेशनल आर्मी की धमकी से दहला अंबाला; नगर निगम, कोर्ट और रेलवे स्टेशन को... Haryana Smart Meter News: हरियाणा में 31 अगस्त से शुरू होगा स्मार्ट मीटर लगाने का काम; केंद्रीय मंत्...
मध्यप्रदेश

विभाग के कर्मचारी से रिश्वत लेते पकड़े गए पशु पालन विभाग के उपसंचालक

मुरैना पशु पालन व चिकित्सा विभाग के उप संचालक आरपीएस भदौरिया को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। खासबात यह है कि उप संचालक अपने ही विभाग के लेब टेक्निीशियन से रिश्वत ले रहे थे। रिश्वत की यह दूसरी किश्त थी। लेकिन इस दौरान ही उन्हें लोकायुक्त की टीम ने दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक पशु पालन विभाग में आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए विभाग के लेब तकनीशियन सतेंद्र मावई ने भी आवेदन किया था। इस योजना के तहत अनुदान देने के लिए उप संचालक आरपीएस भदौरिया ने कर्मचारी से 15 हजार की रिश्वत मांगी। साथ ही पहले 7 हजार रुपए ले भी लिए। लेकिन सतेंद्र मावई ने लोकायुक्त से शिकायत कर दी। लोकायुक्त ने मामला दर्ज कर आरपीएस भदौरिया को रंगे हाथों पकड़ने के लिए प्लान बनाया और सतेंद्र मावई के माध्यम से दूसरी किश्त कब और कैसे देनी है का दिन फिक्स किया। दूसरी किश्त में 3 हजार रुपए देने के लिए मंगलवार का दिन फिक्स हुआ। इसके बाद आज सतेंद्र मावई उप संचालक कार्यालय में आरपीएस भदौरिया को तीन हजार रुपए देने गए। जैसे ही उन्होंने तीन हजार रुपए लिए, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उन्हें दबोच लिया

Related Articles

Back to top button