ब्रेकिंग
Kanker News: कांकेर में धार्मिक आस्था पर विवाद; ग्रामीणों का आरोप- बहिष्कार कर खेती और रोजगार से किय... Durg Police Success: दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी; 60 लाख रुपये के 800 गुम मोबाइल फोन मालिकों को लौटा... Hotwar Jail News: जेल में दुष्कर्म और गर्भवती होने की खबर पर महिला का बड़ा बयान; आरोपों को बताया निर... Jobs in Jharkhand: मनरेगा भर्ती में देरी से परेशान उम्मीदवार, समाहरणालय पहुंचकर की नियुक्ति प्रक्रिय... Maiya Samman Yojana News: पाकुड़ में महिलाओं का फूटा गुस्सा; 2 महीने से राशि नहीं मिलने से परेशान, क... Ranchi Crime News: पुलिस का 'नाइट ऑपरेशन' शुरू; सुखदेवनगर में नकली शराब की भट्ठियां ध्वस्त, तस्कर फर... Dhanbad News: भीषण गर्मी में धधकते 5 अग्नि कुंडों के बीच तपस्या; संतोष बाबा की साधना बनी चर्चा का वि... Dhanbad Murder Case: दोस्त के साथ निकला था दिलशाद, अगले दिन मिली लाश; परिजनों ने जताई साजिश की आशंका Shravani Mela 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में तैयारी तेज; मंदिर परिसर में बनेंगे 1300 लॉकर, जानें क्या ह... Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम! 2 से 5 जून तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारि...
देश

मेडिकल कालेज के कर्मचारी हड़ताल पर, भटक रहे मरीज

बिलासपुर: वेतनवृद्धि की मांग को लेकर सिम्स(मेडिलक कालेज) के कर्मचारियों की अनिश्चितकाली हड़ताल सोमवार को शुरू हो गई। 400 से ज्यादा कर्मचारियों के कामबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर देखने को मिला। ओपीडी, पैथोलेब, एक्सरे, एमआरआई जांच के लिए मरीजों की भीड़ तो लगी, लेकिन उन्हें वहां तक पहुंचाने व जांच, उपचार कराने वाले स्वास्थ्य कर्मी नहीं मिले। ऐसे में आधे उपचार से वंचित हो गए।

सुबह 9 बजे तीसरे और चौथे वर्ग के 400 कर्मचारियों ने रिवर व्यू में हड़ताल शुरु की। इस दौरान कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि अब यह आंदोलन मांग पूरी होने की दशा में ही समाप्त होगा।

मालूम हो कि इससे पहले किए गए दो दिन के हड़ताल का कोई भी असर सिम्स प्रबन्धन को नहीं पड़ा है। ऐसे में मांगों के लिए आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचा है। सिम्स में तीसरे वर्ग के कर्मचारियों की सालों से सुध नहीं ली जा रही है, आलम यह है कि सात साल से इन कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का लाभ नहीं दिया गया है।

जबकि बड़े अधिकारियों का हर साल इंक्रीमेंट मिलता है। इसके अलावा मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा गया। मांग करने के बाद भी सिम्स प्रबंधन कर्मियों के आवाज को दबाते आ रहे है। वही अब कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सिम्स की तमाम चिकित्सा व्यवस्था ठप पड़ गई है।

इन सेवाओं पर पड़ा असर

कामबंद हड़ताल पर चले जाने से इसका इतना ज्यादा असर पड़ा कि पूरी चिकित्सा सेवा थम सी गई। वार्डो में काम करने के लिए सफाई कर्मचारी तक नहीं मिले। ओपीडी में डाक्टर तो रहे लेकिन ओपीडी संचालन के लिए कर्मचारी नहीं मिले। इसी तरह एमआरआई, सिटीस्कैन, सोनोग्राफी, एक्सरे जांच भी पूरी तरह प्रभावित रहा। वही पैथोलेब में भी कई प्रकार के जांच के लिए सेंपल लेने दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा

Related Articles

Back to top button