ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
मध्यप्रदेश

एकतरफा प्यार में बहन-भाई को स्वामीनारायण मंदिर में मारी गोली, युवक ने खुद को भी किया शूट, तीनों की मौत

इंदौर। शहर में गुरुवार को एकतरफा प्यार में एक युवक ने एक लड़की-लड़के को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार दी। मामला खंडवा रोड स्थित अरिहंत काॅलेज का है। घटना के बाद तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस की प्रारंभिक खबर के अनुसार, तीनों की मौत हो चुकी है। गोलीकांड के बाद मंदिर और कॉलेज में अफरातफरी के हालात बन गए थे। घटना दोपहर एक से दो बजे के बीच हुई।

रिश्‍तेदार के साथ मंदिर आई थी लड़की

पुलिस के अनुसार लड़की का नाम स्‍नेहा जाट निवासी जूनी इंदौर है। वह अपने आगर मालवा निवासी रिश्‍तेदार दीपक जाट के साथ मंदिर में दर्शन करने आई थी। गोली मारने वाले युवक का नाम फ‍िलहाल इंदौर निवासी अभिषेक यादव पता चला है। दीपक स्‍नेह का मौसेरा भाई बताया गया है।

गोली मारने के बाद कालेज पहुंंचकर आरोपित ने मांगा पानी

खबरों के अनुसार, युवक ने पहले दोनों को स्वामीनारायण मंदिर में मिलने के लिए बुलाया था। वहां पर उसने लड़के व लड़की को गोली मारी। इसके बाद वह अरिहंत कॉलेज के गार्ड के पास आया और बोला घबराहट हो रही है, पानी पीना है। इसके बाद उसे गार्ड ने प्याऊ के बारे में बताया।

प्‍याऊ की ओर गया और खुद को मार ली गोली

इसके बाद युवक कॉलेज की प्याऊ की ओर गया और खुद को गोली मार ली। घटना के दौरान कॉलेज में क़रीब 150 विद्यार्थी थे। इसके बाद पुलिस पहुंची और खुद को गोली मारने वाले युवक को अस्पताल ले जाया गया। युवती को भंवरकुंआ स्थित एप्पल अस्पताल में भर्ती किया गया था। पुलिस ने स्वामीनारायण मंदिर और अरिहंत कालेज परिसर को बंद कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। फारेंसिक टीम भी यहां पहुंच चुकी है।

एकतरफा प्रेम का मामला बताया जा रहा

पुलिस के अनुसार मृतका के पिता से जानकारी मिली कि यह एकतरफा प्रेम का मामला है। मंदिर के पुजारी के अनुसार करीब आधे घंटे तक दोनों मंदिर में थे और जब जाने लगे तब यह घटना हुई। स्वामीनारायण मंदिर में पांच राउंड फायर हुए, जिसमें से एक मिसफायर हुआ। वहीं अरिहंत काॅलेज में युवक ने खुद को गोली मारी है, इसमें दो राउंड गोली चली है। पुलिस के अनुसार लड़की अपनी मौसी के लड़के के साथ मंदिर थी।

ओरिएंटल कॉलेज में पढ़ता था युवक

पता चला कि युवती का मौसेरा भाई ओरिएंटल कॉलेज में पढ़ता था। आरोपित मूलत: सीहोर जिले का निवासी बताया गया है। उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस इस बात की जानकारी निकाल रही है कि युवक के पास पिस्‍टल कहां से आई। वारदात में देशी पिस्‍टल का उपयोग किया गया है।

युवती ने किया था बातचीत से इनकार

पता चला है कि युवक युवती से एकतरफा प्‍यार करता था। युवती ने उससे बात करने को मना भी कर दिया था। बताया जाता है कि बातचीत करने के लिए ही उसने युवती और उसके मौसेरे भाइै को बुलाया था। इसी बीच वादविवाद होने पर उसने मंदिर परिसर में ही गोली चला दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची स्‍नेहा की बहन अपनी बहन का शव देखकर बेसुधसी हो गई थी। स्‍नेहा ने अपने स्‍वजन को भी युवक के बारे में बताया था। वह युवक से परेशान होने की बात भी कह चुकी थी।

पुलिस ने जब्‍त किए तीनों के मोबाइल

पुलिस ने घटना के बाद तीनों के मोबाइल जब्‍त कर लिए हैं। अब इसकी विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button