ब्रेकिंग
Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता... Dhanbad Water Crisis: धनबाद के बलियापुर में जल संकट गहराया; 12 पंचायतों के 27 गांवों में एक महीने से... Tonk Road Accident News: टोंक हाईवे पर डंपर में घुसी 200 की स्पीड से दौड़ती कार; फेसबुक लाइव पर दिख ... Madhya Pradesh Crime News: फर्जी दस्तावेज से हासिल की मध्य प्रदेश पुलिस में SI की नौकरी, 28 साल बाद ... Indore Crime News: इंदौर के राऊ में 27 लाख की चोरी का खुलासा; सांवरिया सेठ के दर्शन करने पहुंचे ड्रा... Rajasthan Urban Local Body Polls Ajmer: अजमेर निकाय चुनाव के बाद बाड़ेबंदी; 5 निर्दलीय पार्षदों के स...
मध्यप्रदेश

पूर्व नेता प्रतिपक्ष के बंगले के बाहर खड़े युवक को गोली मारी, ग्वालियर रेफर

युवक को फोन कर कुछ लोगों ने भारौली तिराहे पर बुलाया। युवक बाइक से पूर्व नेता प्रतिपक्ष के बंगले के बाहर खड़ा था, तभी स्कार्पियो में सवार होकर कुछ लोग आए। पहले युवकों में विवाद हुआ। इसके बाद एक युवक ने बंदूक से बाइक सवार युवक को गोली मार दी। गोली युवक के कमर के नीचे लगी। गंभीर हालत में स्वजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। घटना गुरुवार सुबह नौ बजे की है।

जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय लव सिंह तोमर पुत्र रामबरन सिंह तोमर निवासी सीतानगर ए ब्लाक को सुबह करीब पौने नौ बजे एक युवक ने फोन कर भारौली तिराहे पर बुलाया। लवसिंह बाइक से तिराहे पर आया और पूर्व नेता प्रतिपक्ष के बंगले के बाहर खड़ा हो गया। इसी दौरान स्कार्पियो से चार लोग आए और गाड़ी से उतरकर लवसिंह से कहा कि तुमने हमारे ड्राइवर से क्या कहा है। इसी के साथ चारों लोग लवसिंह की मारपीट करने लगे। एक युवक ने गाड़ी से बंदूक निकाली और बटों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद फायर कर दिया। गोली युवक के कमर के नीचे लगी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाय। यहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही देहात टीआइ जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

भारौली तिराहे पर कुछ लोगों ने युवक को बुलाकर पहले मारपीट की। इसी दौरान बंदूक से फायर कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया है। घायल बोलने की स्थिति में नहीं थी। टीम ग्वालियर भेज रहे हैं।

Related Articles

Back to top button