Breaking
नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग 'आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा', राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जो... वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत...PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घो... बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा 28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा आधी रात टी-शर्ट पहनकर असम के मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों से की ...

टिकट कटने से नाराज सपा विधायक ने दिया इस्तीफा, अखिलेश पर लगाया गंभीर आरोप

शाहजहांपुर: जिले की जलालाबाद सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक शरद वीर सिंह ने इस बार अपना टिकट कटने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल अपने त्यागपत्र में सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की नीतियों से भटक गई है।

सपा विधायक शरद वीर सिंह ने बताया कि उनका टिकट काटकर नीरज मौर्य को दे दिया गया है, इसलिए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में सिंह ने कहा कि उन्होंने अभी भाजपा की सदस्यता नहीं ली है लेकिन टिकट के लिए आवेदन जरूर किया है। अगर उन्हें पार्टी टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ेंगे, अन्यथा जिसे भी भाजपा का टिकट मिलेगा उसे चुनाव में मदद करेंगे। उन्होंने बताया, “हमारा लक्ष्य सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को किसी भी कीमत पर हराना है। हमारे समर्थकों का भी यही सुझाव है।”

सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे त्यागपत्र में कहा है, “मैंने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की नीतियों से प्रभावित होकर 1995 में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और 1996 से लगातार जलालाबाद क्षेत्र में सेवा कर रहा हूं, परंतु अब आपके (अखिलेश यादव) नेतृत्व में सपा नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की नीतियों से भटक गई है।” उन्होंने कहा है, “आपके द्वारा मेरा टिकट काटकर एक ऐसे प्रत्याशी (नीरज मौर्य) को टिकट दिया गया है जिसने बसपा कार्यकाल में धन कमाने के लिए व्यापारियों व समाज के सभी वर्गों पर अत्याचार किया था। इसलिए मैं आप के निर्णय से आहत होकर सपा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”

गौरतलब है कि सपा ने शाहजहांपुर की जलालाबाद विधानसभा सीट से इस बार विधायक शरद वीर सिंह का टिकट काटकर नीरज मौर्य को दिया है। मौर्य को हाल ही में भाजपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का करीबी माना जाता है।

नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल     |     दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग     |     ‘आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा’, राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी     |     वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत…PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा     |     बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा     |     28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ     |     इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म     |     बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा     |     शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा     |     आधी रात टी-शर्ट पहनकर असम के मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों से की बातचीत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201