ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
मध्यप्रदेश

कलयुगी मां ने किया रिश्ते को शर्मसार, मासूम के रोने पर पानी में डुबोया, बोरी में बंदकर नाले में फेंक दिया शव…

सिंगरौलीमध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है,8 माह की दुधमुंही बच्ची को उसकी ही मां ने मौत के घाट उतार दिया और शव को बोरी में लपेटकर नाले में फेंक आई, इसके बाद पति के सामने ऐसे अनजान बन गई जैसे उसे कुछ पता ही न हो, फिलहाल पुलिस हत्यारी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला..

घटना बुधवार की बताई जा रही है, हिंडाल्को कंपनी में कार्यरत बच्ची के पिता रामलला तिवारी ने जब बच्ची को कमरे में नहीं पाया तो वे सोच में पड़ गए, दुधमुंही बच्ची जिसने अभी चलना ही नही सीखा वह कहां चली गई। यह सवाल बार बार पिता के मन में चलने लगा, उन्होंने इधर उधर बच्ची की खोजबीन शुरु कर दी,काफी प्रयास के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो उसके पिता ने बरगवां थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश में जुट गई, देर रात तक बरगवां थाना प्रभारी विद्यावरिधि तिवारी अपनी टीम के साथ बच्ची की तलाश करते रहे मगर बच्ची का कहीं पता नहीं चला।

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ कराने गए बच्ची के पिता रामलला तिवारी को जरा सा भी इस बात का आभास नहीं था उसकी ही पत्नि ने क्रोध में आकर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया है, लेकिन आरोपी मां ने जब अपने पति को हत्या की बात बताई तो वह भी दंग रह गया, पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची का बोरी से लिपटा हुआ शव भी एक नाले से बरामद कर लिया

Related Articles

Back to top button