ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

4 बच्चों को उनकी नानी के यहां भेज पति ने पत्नी को मार दी थी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र के गणेश नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की 25 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपित ने वारदात को अंजाम देने से पहले चार बच्चों को उनकी नानी के यहां एटलस चौराहे भेजा था। इसके बाद पत्नी को बाइक पर बैठाकर ले गया और आदर्श नगर में गुड्डू लाला के घर के बाहर उतारकर गोलियां मार दी थी। मामले में उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने आरोपित के खिलाफ 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि गणेश नगर निवासी वाहिद लाला ने 25 मार्च को अपने पुत्र फरहान को बुलाकर कहा कि वह अपने तीन अन्य भाई-बहन को लेकर उनकी नानी के यहां एटलस चौराहे पर ई रिक्शा से चला जाए। वाहिद ने पुत्र से कहा कि वह उसकी मां संजीदा बी के साथ बाइक से वहां आ रहा है।

इसके बाद वाहिद उसकी पत्नी संजीदा बी को बाइक पर बैठाकर आदर्श नगर में रहने वाले शरीफ लाला उर्फ गुड्डू के घर के बाहर ले गया और वहां उसे गोली मार दी थी। जिससे संजीदा बी की मौत हो गई थी।

मृतका के पुत्र फरहान ने पुलिस को बताया कि पिता वाहिद आए दिन मां संजीदा से विवाद करते रहते थे। पुलिस ने फरहान की शिकायत पर उसके पिता वाहिद के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला के अवैध संबंध की शंका के चलते उसके पति ने हत्याकांड को अंजाम दिया है।

Related Articles

Back to top button