ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

सोमवती अमावस्या पर ओंकारेश्वर में दो लाख श्रद्धालु करेंगे नर्मदा स्नान

ओंकारेश्वर। सोमवती अमावस्या पर सोमवार को तीर्थनगरी में नर्मदा स्नान और भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शनों के लिए लोग उमड़ेंगे। सबसे अधिक श्रद्धालु नर्मदा.कावेरी संगम पर पहुंचेंगे। शनिवार और रविवार को अवकाश के चलते दो दिनों से यहां भीड़ बनी हुई है।

सोमवार को ओंकारेश्वर ओर मोरटक्का के नर्मदा के विभिन्न घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। अमावस्या पर दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की है। भीड़ को देखते हुए नाव का संचालन बंद रहेगा।

महाशिवरात्रि की तरह सोमवती अमावस्या पर भी भीड़ नियंत्रण के लिए व्यवस्थाएं की गई है। वाहनों को नगर में आने से पहले ही पार्किंग में रोक दिया जाएगा। घाटों पर सुरक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए संबंधित विभागों व अधिकारियों को निर्देशित किया है। शिवम प्रजापति, एसडीएम पुनासा

Related Articles

Back to top button