ब्रेकिंग
Ludhiana Food Safety Raid: सब्जी मंडी में पनीर और फलों की सघन जांच; 18 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट, मिलाव... Ludhiana School News: सरकारी आदेशों की उड़ी धज्जियां; चुनाव की छुट्टी के बावजूद खुले रहे कई निजी स्कू... Supreme Court Decision on SIR: मतदाता सूची की शुद्धता पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर; तरुण चुघ बोले- अब के... Punjab Municipal Elections: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; गुरदासपुर, कादियां और दीनानगर चुनाव... Punjab Sewa Kendra Strike: मोहाली में ठप हुआ कामकाज; कर्मचारियों की चेतावनी- मांगें न मानी तो पूरे र... Ludhiana Theft News: सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने किया हाथ साफ; नकदी और कीमती सामान लेकर हुए फर... Gurdaspur Fire News: हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग; 30 लाख का सामान जलकर राख, बिजली विभाग पर लापरव... SGPC vs Punjab Govt: 328 पवित्र स्वरूप मामले में घमासान; धामी ने SIT पर लगाए गंभीर आरोप, दखलंदाजी पर... Ludhiana Crime News: नशा मुक्ति केंद्र के नाम पर चल रहा था बड़ा फर्जीवाड़ा; पुलिस ने अवैध सेंटर का किय... Panjab University Holiday: बकरीद के कारण पंजाब यूनिवर्सिटी में 28 मई को अवकाश; परीक्षाएं स्थगित
मध्यप्रदेश

पिकनिक पार्टी कर लौट रहे आर्मी कैप्टन ने तीन बाइक सवार व महिला को मारी टक्कर, गिरफ्तार

महू। महू तहसील के बड़गोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गोंदा रोड पर रविवार सुबह ट्रेनिंग पर आए आर्मी अफसर ने तीन बाइक सवार और 1 पैदल महिला को टक्कर मार दी। जिसमें 4 लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को इंदौर के निजी अस्पताल में रेफर किया है। वहीं 1 को महू के गेटवेल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आर्मी अफसर जामगेट से पिकनिक पार्टी कर लौट रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आर्मी में ट्रेनिंग पर आए कैप्टन नित्यम अरोड़ा (25) शनिवार को किसी पार्टी में गए थे। रविवार सुबह वह अपनी कार एमएच 31 ईए 4443 से जाम गेट से लौट रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 8.30 से 9 बजे के बीच गाड़ी चलाते हुए अचानक उनकी आंख लग गई और गाड़ी रांग साइड पर आ गई। जहां उन्होंने 4 बाइक सवार और एक पैदल चल रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सभी घायल हो गए साथ ही कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने कैप्टन को किया गिरफ्तार

घटना में जितेंद्र व उसके पिता मानसिंह सोलंकी को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंकित जगदीश शर्मा निवासी आष्टा, जयश, सिद्दीका को इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं यशोदा पत्नी श्यामलाल बामनिया का महू के गेटवेल अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी जब्त कर ली। वहीं आरोपित कैप्टन नित्यम अरोड़ा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button