ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
देश

केजरीवाल बताएं, भारत को तोड़ने की चाह रखने वालों का क्यों कर रहे हैं समर्थन: नड्डा

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भारत को तोडऩे की चाह रखने वालों का समर्थन करने का आरोप लगाया। नड्डा ने यह आरोप, आप सरकार द्वारा पुलिस को जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार तथा अन्य पर राजद्रोह का मामला चलाने की अनुमति नहीं देने की पृष्ठभूमि में लगाया। उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक से यह भी पूछा कि राष्ट्र विरोधी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से क्या उनके वोट बैंक को नुकसान पहुंचेगा।
नड्डा ने ट्वीट किया, कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अन्य राष्ट्र विरोधी ताकतों ने जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाए। उन्होंने

भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने की धमकी दी। फिर कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका शुरू हुई, उन्होंने मामले की जांच की और जनवरी 2019 में वे आरोप पत्र दाखिल करने को तैयार थीं। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, उन्होंने (पुलिस ने) इस टुकड़े टुकड़े गैंग के खिलाफ मामला चलने के लिए केजरीवाल की अनुमति मांगी लेकिन एक साल बाद, कल तक भी कोई अनुमति नहीं दी गई। केजरीवाल दिल्ली को यह बताएं कि वह उन लोगों का समर्थन क्यों कर रहे हैं जो भारत को तोडऩे की मंशा रखते हैं? क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई करने से उनका वोट बैंक खतरे में पड़ता है।

आगामी आठ फरवरी के दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा यह मुद्दा बार-बार उठा रही है। पुलिस ने 14 जनवरी को कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य तथा अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। इसमें कहा गया था कि ये लोग एक जुलूस की अगुवाई कर रहे थे और नौ फरवरी 2016 को परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान लगाए गए राष्ट्र विरोधी नारों का समर्थन कर रहे थे। दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस से कहा था कि वह 19 फरवरी तक इस मामले में आवश्यक मंजूरी हासिल करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button