ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
लाइफ स्टाइल

इन शाही डेजर्ट के बिना अधूरा है ईद का त्योहार, जरूर करें ट्राई

आने वाली 10 या 12 तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाएगा और अभी रमजान का पाक महीना चल रहा है. जिसमें एक वक्त इफ्तार का होता है, जिसमें तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. फ्रूट चाट, पकोड़े, जूस, छोले और कई तरह की स्वादिष्ट चीजें बनाई जाती हैं. जिसमें मिट्ठा भी सबसे ज्यादा जरूर होता है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जो इफ्तारी के लिए फेमस हैं.

लोग घरों में तरह तरह के व्यंजन बनाकर इफ्तार पार्टी आयोजित करते हैं. ऐसे में कुछ ऐसी मीठी डिश जरूर मनाई जाती हैं. आप ईद पर घर आए मेहमानों को अगर ये मिठी स्वादिष्ट डिश खिलाएंगे, तो वो उसकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे.

फिरनी

इसे खीरके नाम से भी जाना जाता है. इसमें स्पेशल ये होता है कि इसे पीसी हुई दालचीनी, नट्स और केसर मिलाया जाता है. इफ्तारी में कई लोग फिरनी खाना बहुत पसंद करते हैं.

लुकइमत

ये एक बहुत ही स्वादिष्ट मीठा व्यंजन है. इसे यीस्ट, चीनी और कॉर्न फ्लोर से बनाया जाता है. फिर उसके ऊपर गर्म चाशनी या शहद डाला जाता है. लोग इसे खाना भी बहुत पसंद करते हैं.

शीर खुरमा

रमजान के दौरान स्वादिष्ट पारंपरिक दूध की मिठाई है इसे दूध में नायलॉन सेवई, सूखे मेवे, खजूर और चीनी को उबालकर बनाया जाता है. कई लोग इफ्तारी में इसे जरूर मनाते हैं.

मीठी सेवइयां

मीठी सेवइयों का नाम सुनते ही लोगों के मन में पानी आ जाता है. दूध, खोया और अंगूरी फ्रूट्स को मिलाकर इसे बनाया जाता है. साथ ही इसपर ड्राई फ्रूट्स डाला जाता है. जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

रसमलाई

रसमलाई एक मिठाई है जिसे पनीर के गोलों को मीठे दूध की चाशनी में भिगोकर बनाया जाता है. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं और ऊपर से मेवे डालकर ठंडा करके खाया जाता है.

बाकलावा

बाकलावा एक स्वादिष्ट पेस्ट्री की तरह है जो नट्स और मीठी चाशनी के साथ पतली परत पर बनी होती है. ईद के दौरान लोग इसे खाना बहुत पसंद करते हैं. इस पेस्ट्री की पतली परतों के बीच में अखरोट और बादाम जैसे मेवों भरे जाते हैं. फिर बेक करने के बाद इसके ऊपर मीठी चाशनी डाली जाती हैं. जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

Related Articles

Back to top button