ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान
खेल

किंग कोहली ने राशिद खान की गेंदबाजी को लेकर दिया बड़ा बयान, उन्हें खेलना आसान नही

 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले 10 टीमों के सभी कप्तानों से मुलाकात की। इस दौरान कई मजेदार किस्से सामने आए। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान के बारे में कहा कि वह शानदार गेंदबाज हैं, उन्हें खेलना आसान नहीं है। फेसबुक लाइव कार्यक्रम में कोहली ने यह बात कही इस दौरान बाकी टीमों के कप्तान भी मौजूद थे।

राशिद के बारे में कोहली ने कहा, ‘तीन साल हो गए हैं, मैंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें नहीं खेला है। मैं उनके खिलाफ खेलना चाहता हूं। बह बेहतरीन गेंदबाज हैं। उनकी ताकत उनकी तेजी है। बल्लेबाज जब तक सोचता है तब गेंद बल्ले पर आ जाती है। उनके वैरिएशन भी शानदार हैं। उन्हें पकड़ पाना मुश्किल होता है।’

कोहली ने कहा, ‘वह तेज गेंदबाज की तरह लगते हैं। विश्व कप में उन्हें खेलने के लिए तैयार हूं। कप्तानी पर बात करते हुए कोहली ने कहा मेरे लिए विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करना सम्मान की बात है। सभी टीमें पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं। उसके बाद पता चलेगा की हमें टूर्नामेंट में कैसे आगे जाना है और कहां काम करना है।’ वहीं विश्व कप से पहले टीम इंडिया को 2 अभ्यास मैच खेलने हैं।फिलहाल भारतीय टीम विश्व कप के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है। टीम इंडिया को पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button