ब्रेकिंग
MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर...
देश

कैमरा ऑन कर घोंपते रहे चाकू, फिर Instagram पर वीडियो किया शेयर…दिल दहला देगा हैदराबाद का ये मर्डर केस

तेलंगाना के हैदराबाद से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां जेल से छूट कर आए कैदी की कुछ लोगों ने बेहरमी से हत्या कर डाली. यही नहीं, हत्या की इस पूरी वारदात का उन्होंने वीडियो भी बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया. पुलिस ने हत्या के इस मामले में जांच शुरू कर दी है. टेक्निकल टीम की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि जिस इंस्टाग्राम ये यह वीडियो पोस्ट हुआ है, उसकी लोकेशन क्या है. हालांकि, यह बात भी सामने आ रही है कि पुरानी रंजिश के तहत एक गुट ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है.

उधर, इस हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है. पुलिस को घटनास्थल से खून से सने चाकू मिले हैं. जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है. वहीं, शव को भी कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चाकू के हमले के 12 निशान थे.

मामला प्रगतिनगर का है. जानकारी के मुताबिक, तेजस उर्फ सिद्धू यहां अपनी मां के साथ बथुकम्माकुंटा इलाके में रहता था. दो महीने पहले ही वो किसी मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था. रविवार देर रात साढ़े बारह बजे बाइक सवार कुछ बदमाश उसके घर आए. बात करने के बहाने से उसे अपने साथ ले गए. लेकिन बाहर ले जाकर उन्होंने तेजस को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. उस पर चाकुओं से हमला करके मौत के घाट उतारा और इलाके में घंटों तक उत्पात भी मचाया.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

बदमाशों ने हत्या का वीडियो भी बना लिया था. जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया. सुबह इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो उन्होंने तेजस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. साथ ही मामला दर्ज करके जांच भी शुरू कर दी. पुलिस ने हत्या के उस वीडियो को भी जांच के लिए भिजवा दिया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पुलिस की मानें तो पुरानी रंजिश के तहत तेजस को मारा गया है. आरोपियों के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच करवाई जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उधर इलाके में हुई हत्या की वारदात से खौफ का माहौल है. मृतक की मां का बेटे की मौत पर रो-रोकर बुरा हाल है.

Related Articles

Back to top button