ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
मनोरंजन

RRR Movie: ट्रेलर से पहले एसएस राजामौली ने दिखायी फ़िल्म की झलक, एक्शन दृश्य देख याद आएगी ‘बाहुबली’

नई दिल्ली। एसएस राजामौली अपनी फ़िल्मों को लार्जर दैन लाइफ़ बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फ़िल्मों की ख़ूबी इसके दृश्य होते हैं, जो एक अनोखी दुनिया में दर्शक को ले जाते हैं। बाहुबली 2 के बाद राजामौली अब RRR के साथ वापसी कर रहे हैं। फ़िल्म इसी साल रिलीज़ होने वाली है। गुरुवार को आरआरआर की मेकिंग का पहला वीडियो जारी किया गया, जिसमें इस फ़िल्म के अहम दृश्यों की झलकियां मिलती हैं और पता चलता है कि फ़िल्म कितने बड़े पैमाने पर शूट की गयी है।

आरआरआर एक पीरियड एक्शन फ़िल्म है, जो ब्रिटिश शासन काल के दौर में लेकर जाएगी। फ़िल्म की मेकिंग से पता चलता है कि सेट पर उस दौर के विशाल भवनों को तैयार किया गया है। वहीं, गांव के सेट भी लगाये गये हैं। ब्रिटिश फौज और हिंदुस्तानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बीच लड़ाई के दृश्य भी फ़िल्माये गये हैं। राम चरन और एनटीआर पर कुछ हवाई एक्शन के बेहतरीन दृश्य फ़िल्म में देखने को मिलेंगे। मेकिंग वीडियो में फ़िल्म की पूरी मुख्य स्टार कास्ट के किरदारों की झलक दिखायी गयी है।

इनमें राम चरन, एनटीआर जूनियर, श्रिया सरन, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस, एलिसन डूडी, रे स्टीवेंसन शामिल हैं।

RRR भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। मेकिंग वीडियो के मुताबिक़, फ़िल्म की रिलीज़ डेट अभी तक 13 अक्टूबर ही है, यानी आरआरआर दशहरे के मौक़े पर सिनेमाघरों में ही रिलीज़ की जाएगी। आरआरआर का बजट लगभग 450 करोड़ रुपये बताया जाता है। पेन स्टूडियोज़ ने पूरे उत्तर भारत के थिएट्रिकल राइट्स हासिल किये हैं। साथ ही सभी भाषाओं के लिए विश्वव्यापी इलेक्ट्रॉनिक राइट्स भी खरीदे हैं।

आरआर राजामौली की पिछली फ़िल्म बाहुबली 2- द कन्क्लूज़न 2017 में रिलीज़ हुई थी और यह भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फ़िल्मों में शामिल है। फ़िल्म के हिंदी डब वर्ज़न ने ही 500 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। ऐसे में आरआरआर से भी ट्रेड और दर्शकों को काफ़ी अपेक्षाएं हैं।

Related Articles

Back to top button