प्रेग्नेंसी बाइबल’ कॉन्ट्रोवर्सी के बीच करीना कपूर की बुक से लीक हुई उनके छोटे बेटे की तस्वीर, यूजर बोले- ‘क्यूट…’

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी किबात ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ को लेकर काफी खुर्खियों में बनीं हुई है। करीना ने अपनी इस बुक को इसी महीने 9 जुलाई को लॉन्च किया है। करीना अपनी इस किबात के टाइटल को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी में है। वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी आलोचनाओं का समना करना पड़ रहा हैं। वहीं अब इसी बीच करीना की बुक ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ से उनके बेटे की तस्वीर लीक हुई हैं। करीना के फैन पेज पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें ये दावा किया गया है कि इस किबात में जो तस्वीरें हैं वो करीना के छोटे बेटे ‘जेह’ की है। ‘जेह’ की तस्वीरें करीना ने इस किबात में लिया है। बता दें कि करीना ने अभी तक अपने छेटे नवाब की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है।
फैंस ने की तारीफ
करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे ‘जेह’ को अभी तक मीडिया से छुपा कर रखा है। हलांकि फैंस करीना के दूसरे बेटे की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में करीना कपूर के एक फैन पेज पर एक तस्वीर शेयर की गई है। साथ ही ये भी दावा किया गया हैं कि इस तस्वीर में दिखने वाला बच्चा तैमूर अली खान का छोटा भाई ‘जेह’ है। ये भी कहा जा रहा है कि करीना ने अपनी किबात ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ में बेटे की तस्वीर शेयर छापी है। वहीं बताया जा रहा है कि यह तस्वीर उसी किबात से ली गई है।
फैन पेज पर लिखा है ये कैप्शन
करीना कपूर के फैन पेज पर उनके बेटे की तस्वीर को शेयर करते हुए खास कैप्शन भी लिखा गया है। इसमें लिखा है, ‘हमें उनकी किताब में कुछ अनदेखी तस्वीरें भी देखने को मिलीं! मैं बहुत एक्साइटेड हूं। पहली तस्वीर तैमूर और दूसरी ‘जेह’ की है।’ ये तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पर कमेंट कर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।






