ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
खेल

पाकिस्तान के हेड कोच बने अजहर महमूद, PCB ने 3 और बड़े फैसले को दिया अंजाम

पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज खेलने वाली है. यह सीरीज 18 से 27 अप्रैल के बीच खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज अजहर महमूद को न्यूजीलैंड सीरीज के लिए हेड कोच नियुक्त किया गया है. बता दें कि मिकी आर्थर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद से पाकिस्तान एक फुल टाइम कोच की तलाश में था. अब वह तलाश खत्म हुई है. अजहर महमूद से पहले शेन वॉटसन और गैरी कर्स्टन को हेड कोच बनाने की चर्चा चल रही थी, लेकिन बात नहीं बन पाई.

अजहर के अलावा इन खिलाड़ियों को जिम्मेदारी

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए PCB ने वहाब रियाज को टीम का सीनियर मैनेजर बनाया है. वहीं मोहम्मद यूसुफ को बैटिंग कोच और सईद अजमल को बॉल स्पिन बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई है. बता दें कि सईद अजमल इससे पहले पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर भी स्पिन बॉलिंग कोच रह चुके हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी में बॉलिंग कोच थे अजहर महमूद

ये कोई पहली बार नहीं है कि अजहर महमूद पाकिस्तान टीम के लिए कोचिंग करेंगे. इससे पहले वे भी 2016 से 2019 तक पाकिस्तान के बॉलिंग कोच रह चुके हैं. जब पाकिस्तान की टीम ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराया था, उस टीम के बॉलिंग कोच अजहर महमूद ही थे. तब मोहम्मद आमिर की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को 158 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया था. अजहर महमूद ने पाकिस्तान के लिए 164 मैचों में 162 विकेट झटके है. इसके अलावा उन्होंने 2421 रन भी बनाए हैं.

वर्ल्ड कप में हार के बाद बदलाव

2023 वर्ल्ड कप में शर्मनाक तरीके से बाहर होने के बाद पाकिस्तान की टीम में कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. पहले बाबर आजम से कप्तानी छिनकर शाहीन अफरीदी को T20 और शान मसूद को टेस्ट कप्तान बनाया गया था. लेकिन विश्व कप से ठीक से पहले बाबर को फिर से कप्तानी सौंप दी गई है. इसके अलावा टीम की फिटनेस पर भी काम किया जा रहा है, जिसके लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम फिलहाल काकुल आर्मी कैंप में ट्रेनिंग कर रही है. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए मंगलवार को टीम का ऐलान किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button