ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 6,088 मामले, महाराष्‍ट्र में सबसे ज्यादा 2,940 नए केस, जानें बाकी राज्‍यों का हाल

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण की स्थिति गंभीर होती जा रही है। नए मामलों में बेतहासा वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को सामने आए मामलों ने कई आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। देश में पहली बार एक दिन में छह हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में भी पिछले पांच दिनों से दो हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे थे, लेकिन शुक्रवार को तो सारी सीमाएं टूट गईं और करीब तीन हजार नए मामले सामने आए। राजधानी दिल्ली में भी पहली बार छह सौ से ज्यादा नए केस मिले हैं। इससे पहले गुरुवार को राजधानी में 571 मामले सामने आए थे, जो एक दिन में मिले मामलों की सबसे बड़ी संख्या थी।

24 घंटे में 148 की मौत

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण से 148 लोगों की मौत हुई है जबकि 6,088 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 11,8447 मामले सामने आए हैं जबकि 3,583 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 63, गुजरात में 29, दिल्ली में 14, बंगाल में छह, तमिलनाडु में चार और मध्य प्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में एक-एक लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक 48,533 लोग ठीक भी हुए हैं।

मुंबई में हालत चिंताजनक

महाराष्ट्र ने पूरे देश की चिंता बढ़ा दी है और मुंबई महाराष्ट्र के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। राज्य में 2,940 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें से अकेले मुंबई में ही 1,751 मामले शामिल हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 44,582 हो गई है। मुंबई में अब तक 27 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए जा चुके हैं। राज्य में मरने वालों की संख्या भी डेढ़ हजार को पार कर 1,517 पर पहुंच गई है।

दिल्ली में तेजी से बढ़े मामले

दिल्ली में भी रिकॉर्ड 660 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में छह सौ से ज्यादा नए मामले पहली बार सामने आए हैं। इससे पहले कुछ दिनों से लगातार पांच सौ से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे थे। राजधानी में अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं।

गुजरात-तमिलनाडु में भी सुधर नहीं रहे हालात

गुजरात और तमिलनाडु में भी नए मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। गुजरात में शुक्रवार को जहां 363 नए मामले सामने आए वहीं, तमिलनाडु में 786 केस मिले हैं। गुजरात में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हजार से ज्यादा हो गई है और तमिलनाडु में भी यह आंकड़ा 15 हजार के करीब पहुंच गया है। कर्नाटक में 138 नए मामलों के साथ संख्या 1,743 हो गई है। केल में 42 नए मामले मिले हैं, जो राज्य में एक दिन में सामने आए नए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 732 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में छह हजार के करीब संक्रमित

उत्तर प्रदेश में 236 नए केस मिले हैं और अब तक सामने आए मामलों की संख्या 5,735 हो गई है। राजस्थान में 267 केस मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 6,494 पर पहुंच गई है। इसी तरह 135 केस साथ बंगाल में 3,197 संक्रमित हो गए हैं। अभी तक मध्य प्रदेश में 6,175, बिहार में 2,054, पंजाब में 2,113, हरियाणा में 1,053 और ओडिशा में 1,189 मामले सामने आ चुके हैं।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र – 44,582

तमिलनाडु – 14,753

गुजरात – 13,273

दिल्ली – 12,319

राजस्थान – 6,377

मध्य प्रदेश – 6,119

उत्तर प्रदेश – 5,619

बंगाल – 3,197

आंध्र प्रदेश – 2,667

पंजाब – 2,109

तेलंगाना – 1,699

बिहार – 2,054

कर्नाटक – 1,743

जम्मू-कश्मीर – 1,489

ओडिशा – 1,189

हरियाणा – 1,052

केरल – 732

झारखंड – 324

असम – 230

चंडीगढ़ – 191

त्रिपुरा – 175

हिमाचल प्रदेश – 167

उत्तराखंड – 153

छत्तीसगढ़ – 151

लद्दाख – 46

गोवा – 45

अंडमान-निकोबार -33

पुडुचेरी – 18

मेघालय -13

मणिपुर – 9

मिजोरम – 1

अरुणाचल -1

Related Articles

Back to top button