ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
विदेश

अमेरिका ने चीन के साथ शीत युद्ध का किया एलान, जारी किया विजन डॉक्यूमेंट, लगाए ये आरोप

वाशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर शुरू हुई तकरार आखिरकार शीत युद्ध तक पहुंच गई है। चीन को लेकर अपने नए विजन डॉक्यूमेंट (दृष्टि पत्र) में अमेरिका ने उस पर कायदे और कानून पर आधारित वैश्विक व्यवस्था का दुरुपयोग कर उसे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) की विचारधारा और हितों के अनुकूल बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही हितों के टकराव में उसके मिल रही चुनौतियों का सीधा जवाब देने की घोषणा की है।

जारी किया विजन डॉक्यूमेंट

‘यूनाइडेट स्टेट स्ट्रेटेजिक एप्रोच टू द पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ शीर्षक से अमेरिका के इस विजन डॉक्यूमेंट को व्हाइट हाउस ने जारी किया है। वैसे तो इस दस्तावेज में शीत युद्ध शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है, लेकिन उसका मकसद साफ है। अमेरिका ने माना है कि दोनों बड़ी शक्तियां अपने हितों की उचित तरीके से रक्षा करने के लिए आमने-सामने हैं। अमेरिका ने सीसीपी से मिल रही प्रत्यक्ष चुनौतियों का जवाब देने का एलान किया है।

जिम्‍मेदार राष्‍ट्र की तरह बर्ताव

रिपोर्ट में कहा गया है कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चीन (पीआरसी) के प्रति अमेरिकी नीति अभी तक इस उम्मीद पर आधारित थी कि उसके साथ संबंधों को मजबूत बनाने से वहां मौलिक अर्थव्यवस्था और राजनीतिक खुलापन को बल मिलेगा और विश्व व्यवस्था में चीन एक जिम्मेदार राष्ट्र की तरह बर्ताव करेगा।

अमेरिका नहीं समझ पाया चीन की चाल

40 साल के बाद यह प्रमाणित हो गया है कि अमेरिका चीन के आर्थिक और राजनीतिक सुधार की उम्मीद को खत्म करने की भावना को नहीं समझ पाया। पिछले दो दशकों में वहां सुधार धीमा, बाधित या उल्टा रहा। पीआरसी का तेज आर्थिक विकास और विश्व के अन्य देशों के साथ संबंध नागरिक केंद्रित नहीं रहे हैं। बल्कि उसने खुली और नियमों पर आधारित व्यवस्था का दुरुपयोग अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को सीपीपी के हितों और विचारधारा के मुताबिक बनाने की कोशिश की है।

चीन से ही आया कोरोना : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया है कि कोरोना वायरस चीन से ही निकला है और उनका देश इसे हल्के में नहीं लेगा। मिशिगन में अफ्रीकी-अमेरिकी नेताओं के साथ बैठक में भाग लेते हुए ट्रंप ने कहा, ‘यह चीन से आया। हम इसको लेकर खुश नहीं हैं। हमने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, अभी उसकी स्याही सुखी भी नहीं है कि अचानक यह आ गया। हम इसे हल्के में नहीं लेने वाले।’ चीन के प्रति ट्रंप बहुत सख्त बयान देते रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने यह संकेत नहीं दिया है कि वह क्या कदम उठाने जा रहे हैं।

दवा-चिकित्सा उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी रहेगा अमेरिका

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दवा और चिकित्सकीय उपकरणों के निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बना रहेगा। ट्रंप ने कहा कि वैश्विक महामारी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि एक मजबूत राष्ट्र होने के लिए अमेरिका को उत्पादक देश होना पड़ेगा। उनका उद्देश्य अमेरिका को एक उत्पाद देश बनाने का है। अमेरिका दवा और मेडिकल उपकरणों के निर्माण के क्षेत्र में दुनिया का प्रमुख देश बनेगा। हम अपनी दवा कंपनियों को वापस ला रहे हैं।

Related Articles

Back to top button