ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
मध्यप्रदेश

दिग्विजय और कमलनाथ पर भड़की इमरती देवी, बोली- उनकी भाषा अच्छी होती तो मैं कांग्रेस छोड़कर न आती

ग्वालियर: मुख्यमंत्री मोहन यादव के कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर दिए बयान पर पूर्व मंत्री इमरती देवी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि CM मोहन यादव ने जो कहा है सही कहा। यदि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के शब्द अच्छे होते, अगर उनकी भाषा अच्छी होती, अच्छे उनके काम होते तो हम क्यों कांग्रेस छोड़कर आते। वही मोहन कैबिनेट के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी सीएम के बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है।

दरअसल CM डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन कार्यक्रम में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर कहा है कि उन्हें बहन बेटी सिर्फ भोग विलास की देवी दिखती है। CM के इस बयान पर कमलनाथ सरकार में मंत्री रही इमरती देवी का कहना है कि सीएम ने जो कहा है वह सही कहा है सभी ने उन दोनों के भाषण भी सुने हैं, वह महिलाओं के लिए अभद्र भाषण देते हैं। 2020 के चुनाव में मेरे लिए भी जो कहा गया था वह सभी ने सुना था। मुझसे दोबारा क्यों कहलाना चाह रहे हो। यदि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के शब्द अच्छे होते अगर उनकी भाषा अच्छी होती, अच्छे उनके काम होते तो मैं क्यों कांग्रेस छोड़कर आती।

वही मोहन कैबिनेट के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का भी बयान इस मामले पर आया है, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का कहना है कि कांग्रेस का महिलाओं के प्रति रवैया काफी कुछ गलत है और कभी ना कभी कुछ बातें अभद्रता की वह लोग बोलते भी रहते हैं। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी है जो आदर्श सम्मान और पूजनीय दृष्टि से उनका सम्मान करती है। मुख्यमंत्री ने जो कहा है वह सही कहा है।

Related Articles

Back to top button