ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
राज्य

राज ठाकरे ने मोदी का समर्थन किया, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन को बिना शर्त समर्थन की पेशकश

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मंगलवार को राज्य में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ को बिना शर्त समर्थन देने की पेशकश की। ‘महायुति’ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) घटक हैं। मनसे की यहां आयोजित ‘गुड़ी पड़वा’ रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करने की घोषणा की और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव ‘देश का भविष्य’ तय करेगा। ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारी करने को भी कहा जो इस साल के अंत में होने हैं। मनसे ने अब तक लोकसभा चुनाव के लिए कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।

Related Articles

Back to top button