ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
देश

राजा बेटा-राजा बाबू-छोटा पप्पू… कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह के लिए क्या-क्या बोल गईं कंगना? मिला ये जवाब

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने हिमाचल के मंडी से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया है. अपनी उम्मीदवारी तय होने के बाद से ही कंगना पूरे जोर शोर के साथ प्रचार प्रसार कर रही हैं. वह मंडी संसदीय क्षेत्र में लगातार लोगों से मिल रही हैं. वहां के मुद्दे को समझने की कोशिश कर रही हैं. वहीं, इस बीच कंगना ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो गलती हिमाचल में हो गई उसे सुधारना है. ये समस्त संसार जानता है आएगा तो मोदी ही. कंगना ने कहा कि मनाली के लिए जी जान लगा दूंगी. ये लोग बड़ी कूटनीतियां चलाएंगे.

इनकी बातों में नहीं आना है. कंगना ने आगे कहा कि मुझ पर बीफ खाने का आरोप लगाया गया. जब मैंने सबूत मांगा तो फिर उन्होंने कहा कि इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है. मेरे चरित्र पर हमला किया गया. जब मैंने अपना चरित्र बताया तो उन्होंने कहा कि मुझे प्राथमिक मु्द्दों पर बोलना चाहिए. मैंने विक्रम जी को इतना अच्छा नाम दिया- राज बेटा, राजा बाबू… लेकिन उन्हें ‘छोटा पप्पू’ कह दिया तो उन्होंने मुंह फुला लिया. नाराज हो गए. देखिए इनके कुकर्म कैसे हैं? इन सबको मुंहतोड़ जवाब देना है. मंडी के बेटी का अपमान का बदला लेना है.

कंगना के बयान पर विक्रमादित्य ने क्या कहा?

कंगना के बयान पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैं उनका (कंगना) सम्मान करता हूं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बीजेपी से कौन उम्मीदवार है, हम बीजेपी की ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं. वह जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं. वह दुर्भाग्यपूर्ण है और राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है. यह एक देवभूमि है. उन्होंने कहा कि यह महिलाओं का समय है और हमें उन्हें सशक्त बनाने की जरूरत है. कंगना शायद भूल गई हैं कि मंडी से मौजूदा सांसद एक महिला हैं, जिसे लोगों ने बेहद विषम परिस्थितियों में संसद भेजा है.

बता दें कि सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य ने कहा था कि कंगना हिमाचल की बेटी हैं. हम उमका सम्मान करते हैं लेकिन हिमाचल की हजारों ऐसी बेटियां हैं, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना नाम कमाया है. कंगना खुद कई मंचों पर बीफ खाने की बात स्वीकार चुकी हैं. उनकी बदनामी के पीछे कांग्रेस के नेता नहीं हैं बल्कि वो खुद हैं.

Related Articles

Back to top button