ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

प्रेमानंद महाराज की अचानक बिगड़ी तबीयत, सीने में उठा दर्द, अस्पताल में कराया गया भर्ती

देश-दुनिया में सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध लाखों युवाओं को अपने उपदेशों से प्रभावित करने वाले वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की शुक्रवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लाया गया। इस दौरान डॉक्टर्स ने उन्हे चेक किया और उनकी कुछ टेस्ट भी करवाए। कुछ देर तक हॉस्पिटल में रहने के बाद प्रेमानंद जी अपने आश्रम वापस चले गए।

जानकारी के मुताबिक मथुरा के वृंदावन में राधा केलि कुंज के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज की शुक्रवार शाम को तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने तुरंत वृंदावन के राम कृष्ण सेवा आश्रम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इस दौरान उनके साथ कई शिष्य भी मौजूद थे। वहीं डॉक्टर्स ने जब उनकी हालत देखी तो तुरंत ट्रीटमेंट शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि महाराज जी को सीने में दर्द उठा था। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल लाया गया।

किडनी की बीमारी से जूझ रहे
प्रेमानंद महाराज लाखों युवाओं के दिलों पर राज करते हैं। उनके हर एक वीडियोज पर लाखों व्यूज होते हैं। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लाखों भक्त उनके उपदेशों को लगातार फॉलो करते हैं। प्रेमानंद महाराज खुद अपने वीडियोज में किडनी की बीमारी और डायलिसिस पर चर्चा करते हैं। उनके स्वास्थ्य के बिगड़ने की चर्चाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। इससे पहले जनवरी में भी प्रेमानंद महाराज ने भक्तों को लंबे वक्त तक दर्शन नहीं दिए थे। उस दौरान भी उनका स्वास्थ्य खराब होने की खबरें सामने आईं थीं।

प्रेमानंद महाराज महज मथुरा-वृंदावन की गलियों तक ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बेहद फेमस हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर महाराज के वीडियो, रील्स और कार्ड्स वायरल होते रहते हैं। वृंदावन के इस संत की लोकप्रियता का आलम इस कदर है कि क्रिकेटर, एक्टर, सिंगर समेत विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका जगत से जुड़ी तमाम हस्तियां भी महाराज द्वार पर आशीर्वचन लेने के लिए आ चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button