ब्रेकिंग
धमतरी में गूंजा 'हर-हर महादेव': इंडोर स्टेडियम में 251 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक, उमड... मध्य प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस चंद्र जैन का 76 वर्ष की आयु में निधन मध्य प्रदेश में 60% मूंग की MSP पर खरीदी शुरू, सागर के खरीदी केंद्रों पर फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली का... राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द होते ही नया विवाद! शादी के कैटरिंग बिल के ₹2.82 ल... भोपाल के 3500 व्यापारियों को बड़ी राहत, सीलिंग कार्रवाई पर CM मोहन यादव ने लगाई रोक; 10 सदस्यीय समित... रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: बच्चों के सामने मोबाइल व्यापारी ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या... रतलाम में लुटेरी दुल्हन गैंग की आशंका: शादी के 5 दिन बाद छत से रस्सी के सहारे भाग रही थी दुल्हन, गिर... दतिया से बड़ी खबर: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से निलंबित, भितरघात और बीजेपी से सांठगांठ का... सिंगरौली में पीसीएस अधिकारी की इंसानियत की अनूठी मिसाल, कैंसर पीड़ित मासूम के लिए मुड़वाया अपना सिर रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: बच्चों के सामने मोबाइल व्यापारी ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या...
मध्यप्रदेश

रामदास अठावले बोले – हम कांग्रेस और इंडी गठबंधन का बाजा बजाएंगे..

भोपाल।: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को भोपाल में पत्रकारों से चर्चा में अबकी बार 400 पार का नारा दोहराया। अठावले ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल ने बीजेपी की हार दिखाई थी। लेकिन बीजेपी ने ऐतिहासिक 163 सीटें जीती। लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी। अठावले ने आगे कहा कि इस बार हमारा नारा 400 पार का है और 2034 में हमारा नारा 500 पार का होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी और हम सब मिलकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का बाजा बजाएंगे। इसके साथ ही रामदास अठावले ने कांग्रेस पर डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप भी लगाया। अठावले ने कहा कि बाबा साहब की अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली में जगह मिलना चाहिए थी ,पर जब उनकी मृत्यु हुई तो दिल्ली में जगह नहीं थी।

इसलिए उनको मुंबई लाना पड़ा। अठावले ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब को सम्मान दिया और भी बहुत से काम बीजेपी ने किए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास कोई विषय नहीं है। कई विपक्षी नेता नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहते हैं, लेकिन मोदी जी को जितना अपशब्द कहोगे उनके उतने वोट बढ़ेंगे। हम सब उनके साथ खड़े हैं। रामदास अठावले ने कहा कि राफेल पर राहुल गांधी ने हंगामा किया , फिर कोर्ट के कहने पर माफी मांगनी पड़ी ।

वहीं अरविंद केजरीवाल के मामले पर अठावले ने कहा कि ED के पास केजरीवाल और हेमंत सोरेन के खिलाफ सारे सबूत हैं। जो गलत काम करेंगे वह जेल जाएंगे और अच्छा काम करने वाले बेल पाएंगे। रामदास आठवले ने कहा कि लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं कि जिसकी सत्ता होती है मैं उसके साथ हो जाता हूं। लेकिन मामला उल्टा है मैं जिसके साथ होता हूं उसकी सत्ता आ जाती है। जब कांग्रेस के साथ था तो कांग्रेस की सत्ता आई और जब बीजेपी के साथ आ गया तो बीजेपी सत्ता में आ गई। कांग्रेस के मोदी सरकार के संविधान बदलने के आरोप पर अठावले ने कहा कि अगर बीजेपी सरकार संविधान बदलने का काम करेगी तो मैं बीजेपी का साथ छोड़ दूंगा।

Related Articles

Back to top button