ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
उत्तरप्रदेश

बारिश-तेज हवाएं… बिहार-UP सहित 10 राज्यों में बदला मौसम, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

उत्तर भारत समेत कई राज्यों में पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है. 14-15 अप्रैल तक बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी.

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में 14 से 15 अप्रैल के बीच बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ और राजस्थान में अगले दो दिनों तक बारिश और आंधी तूफान की संभावना है. साथ ही 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है.

यहां ओलावृष्टि के आसार

जबकि तमिलनाडु, केरल, माहे, पुडुचेरी, के कुछ इलाके में 14 और 15 अप्रैल के बीच बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं कराईकल, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, तेंलगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में भी तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार में 14 से 15 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे, इस दौरान बारिश के साथ भी तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान निकोबार, गंगीय पश्चिम बंगाल में 14 से 15 अप्रैल के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन राज्यों में आंधी तूफान की भी संभावना जताई गई है. जबकि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 14 अप्रैल को ओले गिर सकते हैं, जिससे मौसम के तापमान में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ओलावृष्टि होने के आसार हैं.

Related Articles

Back to top button