ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
मध्यप्रदेश

बुदनी। : मध्य प्रदेश के बुदनी के भैरुंदा क्षेत्र अंतर्गत वन परिक्षेत्र लाड़कुई के ग्राम किशनपुर में बीती देर रात्रि को तेंदुआ ने शिकार की तलाश में गांव में दस्तक दी और जंगल से लगे खेत पर बने घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि घर के सदस्य जब बाहर आंगन में बैठे थे, उस समय तेंदुआ पीछे के गेट से कमरे मे दाखिल हो गया और समान गिरने की आवाज आई जब घर के लोग देखने पहुंचे तेंदुआ कमरे में नजर आया। जिसे देख घरवालों के होश उड़ गए औऱ हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को कमरे में बंद कर दिया। \ वहीं जानकारी देते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी प्रकाश उईके ने बताया कि खेत में बने मकान मे तेंदुआ घुसा गया था। लेकिन कोई अप्रिय घटना नही हुई है। हमारे द्वारा भोपाल रेस्क्यू टीम को सूचना दे दी गई थी। आपको बता दें की एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें तेंदुआ घर के अंदर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व SDM निशा बांगरे ने पार्टी छोड़ दी है और उन्होंने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया है। निशा बांगरे ने जीतू पटवारी को पत्र लिखा है और उसमें उन्होंने कहा है कि बाबा साहब ने कहा था कि कांग्रेस जलता हुआ घर है। कांग्रेस ने बाबा साहब को भी टिकट नहीं दिया था। कांग्रेस ने उस समय भी न्याय नहीं किया था और अब भी न्याय नहीं कर पा रही है।

निशा बांगरे ने आगे लिखा की 6 महीने से कांग्रेस की नियत को करीब से आंकलन कर मैंने यह पाया कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे विधानसभा चुनाव में टिकट देने का वादा किया 229 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए और एक सीट आमला मेरे लिए होल्ड पर रखने का केवल दिखावा कर समाज का वोट बंटोरना चाहा और खुद षड्यंत्र कर मुझे चुनाव लड़ने से रोका फिर मुझे लोकसभा में टिकट देने का भरोसा दिया।

लेकिन इसमें भी वादाखिलाफी की गई है। मैंने यह भी महसूस किया कि कांग्रेस ने बाबा साहब को कभी टिकट नहीं दिया। बल्कि उनके विरुद्ध उम्मीदवार खड़े कर उन्हें चुनाव हारा दिया। आपको बता दें कि निशा बांगरे ने विधानसभा चुनाव 2023 से पहले डिप्टी कलेक्टर का पद छोड़ दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गईं थीं। कुछ दिन पहले उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से गुहार लगाकर डिप्टी कलेक्टर की नौकरी की मांग की थी इसके लिए उन्होंने प्रमुख सचिव को चिट्ठी भी लिखी थी। इस चिट्ठी के साथ निशा बांगरे ने कुछ उदाहरण का हवाला भी दिया है।

Related Articles

Back to top button