ब्रेकिंग
Mathura Janmashtami 2026: 200 किलो चांदी से सजा गर्भगृह, पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल;... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया NSA, ₹5 लाख का मुआवजा DM और पुलिस अफसरों से वसूलने का आदेश गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर
मध्यप्रदेश

देवरानी-जेठानी ने सास को पीट-पीटकर मार डाला, उकसाता रहा कलयुगी बेटा, वीडियो वायरल

ग्वालियर: मध्य प्रदेश ग्वालियर में एक  बुजुर्ग महिला को पीट पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला को उसी की बहुओं ने पीट-पीट कर मार डाला। देवरानी जेठानी ने मिलकर सास को लाठी डंडों से इतना पीटा की बुजुर्ग महिला मार बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने तड़प- तड़प कर दम तोड़ दिया। इस खौफनाक कारनामें में बुजुर्ग का बेटा भी मिला हुआ था।

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला को पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता को पीटने वाली बुजुर्ग की बहुएं ही है। वही एक पुरुष भी दिखाई दे रहा है जो बुजुर्ग का बेटा है, वह तमाशबीन बनकर सबकुछ देख रहा है और दोनों महिलाओं को बुजुर्ग को पीटने के लिए उकसा रहा है।

वायरल वीडियो आंतरी थाना इलाके के पीपरीगांव का है। जहां देवरानी जेठानी दोनों मिलकर अपनी बुजुर्ग सास को घर से खींच कर बाहर लाती है और लाठी डंडों और पत्थरों से पीटना शुरु कर देती है। मौके पर मौजूद बेटा मां को पीटने के लिए उकसा रहा है। पिटाई के बाद घायल बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button