ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
मध्यप्रदेश

शिक्षक के घर अचानक छापेमारी करने पहुंचे कलेक्टर, मिले ऐसे कागजात कि खतरे में पड़ सकती है नौकरी

भिंड : भिंड में एक शिक्षक के घर उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव उनके यहां छापेमारी करने पहुंचे। रविवार को कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने शिक्षक सुनील सिंह भदौरिया के घर पर औचक छापा मारा। छापेमार कार्रवाई में शिक्षक के घर से शिक्षा विभाग की क्रमोन्नति, सर्विस बुक एवं अन्य शासकीय फ़ाइलें जप्त हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षक भिंड के शासकीय विद्यालय बबेडी संकुल का काम देख रहा था। पिछले कई दिनों से कलेक्टर को फोन पर उक्त शिकायत मिल रही थी कि शिक्षक ने गोपनीय दस्तावेजों को घर पर लाकर रखा है। गोपनीय शिकायत के आधार पर कलेक्टर ने प्रभावी कार्यवाही की।

अचानक घर पहुंचे कलेक्टर को देख शिक्षक के होश उड़ गए। छापेमार कार्रवाई में शिक्षक के घर से शिक्षा विभाग की क्रमोन्नति, सर्विस बुक एवं अन्य शासकीय फ़ाइलें जप्त हुई है। कलेक्टर ने सभी दस्तावेजों को जप्त कर जिला शिक्षा अधिकारी के सुपुर्द कर दिया है। दोषी शिक्षक पर FIR दर्ज हो सकती है। फिलहाल इस तरह की कार्यवाही होने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button