ब्रेकिंग
PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत... Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों के काफिले में 50% की कटौती, सीएम फडणवीस बुलेट से पहुंचे व... Voter List Revision 2026: दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ऐलान BRICS Foreign Ministers Meeting: जयशंकर का बड़ा बयान- सैन्य शक्ति और प्रतिबंध नहीं, संवाद से निकलेगा... Purnia Crime News: पूर्णिया के गैरेज में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार Delhi News: दिल्ली में अब हफ्ते में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
मध्यप्रदेश

सगे चाचा ने काटी भतीजी की गर्दन, थाने जाकर बोला- माता-पिता जिन्न बन गए इसलिए दे दी बलि

सागर/बीना। खुरई में एक व्यक्ति ने अपनी सगी भतीजी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित पुलिस थाने पहुंचा और आत्म समर्पण कर दिया। आप इतने पुलिस को बताया कि उसने अपनी भतीजी की बलि दी है। आरोपित एक दिन पहले ही राजकोट गुजरात से खुरई आया था।

सोमवार की दोपहर खुरई के शिवाजी वार्ड निवासी भारत पिता दयाशंकर अहिरवार उम्र 25 वर्ष ने अपनी 7 वर्षीय भतीजी तनु पिता राजेश अहिरवार की हत्या से गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित पुलिस थाने पहुंचा जहां उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी और आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तस्दीक की। पुलिस ने आरोपित के पास से हंसिया जब्‍त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद वार्ड में दहशत का माहौल है। तनु के माता-पिता सहित स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

पुलिस से कहा, उसने बलि दी है

आत्मसमर्पण के बाद जब पुलिस ने भारत से हत्या करने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसके माता-पिता जिन्न बन गए हैं। वह भटक रहे हैं। उनकी मुक्ति के लिए अपनी भतीजी की बलि दी है।

जानकारी अनुसार कुछ समय पहले भारत के माता-पिता की मृत्यु कैंसर से हो गई थी भारत लंबे समय से राजकोट की किसी नमकीन फैक्ट्री में काम कर रहा था। वह एक दिन पहले ही खुरई आया था। हत्या के पहले वह बाइक लेकर एक दुकान तक गया और वहां से हंसिया लेकर आया और घर पर घटना को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button