ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

बस की छत पर बैठे यात्री की गिरने से मौत, एक अन्‍य बस खाई में गिरी

लिधौरा। जिले में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को सुबह लिधौरा बायपास ढ़ाबा के पास एक बस की छत पर बैठे एक युवक की गिरने से मौत हो गई। वहीं निवाडी-पृथ्वीपुर मार्ग पर पड़ने वाले लड़वारी गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस खदान में उतर गई और आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जहां मृतक का शव पीएम के लिए भेजा। वहीं दूसरी बस को खाई से निकलवाया।

बताया गया कि गौर बंधु बस झांसी भानपुरा से लिधौरा बाईपास रोड पर बस के तेज गति से होने के कारण हुई दुर्घटना में राजेंद्र कुशवाहा पुत्र कटाई देवरहा की मौके पर मौत हो गई। वहीं राहुल पाल पुत्र जानकी निवासी चंदेरा का पैर फेक्चर हो गया। लोगों ने बताया कि बस में क्षमता से अधिक सवारियां भरीं हुईं थीं, जिसमें बस के अंदर तो ठीक है। अंदर बस पूरी भरने के बाद बस की छत पर सवारियों को बैठाया गया था। इसी बीच छत पर बैठे राजेंद्र कुशवाहा की बस की छत से गिरने पर मौत हुई है। पुलिस ने बस चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झांसी-जतारा बस लड़वारी गांव के पास बस खदान में उतरी

पृथ्वीपुर। झांसी से जतारा चलने वाली यात्री बस निवाड़ी-पृथ्वीपुर मार्ग पर पड़ने वाले लडवारी गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खदान में उतर गई और आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटे आई है। जतारा से झांसी की ओर चलने वाली बस झांसी से यात्रियों को लेकर जतारा जा रही थी। लगभग 4.30 बजे झांसी से जतारा जाते समय निवाड़ी-पृथ्वीपुर मार्ग पर पड़ने वाले लडवारी ग्राम के हायर सेकेंडरी स्कूल के पास बाइक सवार की क्रॉसिंग के दौरान बस चालक अनियंत्रित होकर बस चलाने लगा और बस खदान में उतर गई और बस को छोड़कर उसका चालक वहां से भाग गया।

बस में बैठे यात्रियों ने बताया कि 52 सीटर बस में 70 सवारियां यात्रा कर रही थी। हादसे के बाद सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। थाना प्रभारी पंकज मुदगल ने बताया कि बस चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button