ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मध्यप्रदेश

SDM बनने का सपना टूटा तो महिला ने मौत को लगाया गले, सपने पूरे नहीं हुए… लिखकर किया सुसाइड

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा हुआ है कि कुछ सपने थे जो पूरे नहीं हो सके महिला के पति ने सुसाइड की वजह सिविल सर्विस एग्जाम क्लियर नहीं कर पाना बताया है। घटना राजगढ़ जिले के खिलचीपुर की है। वहीं महिला के मायके वालों का कहना है कि ससुराल वालों ने बेटी की हत्या की है।

महिला के मायके वाले खिलचीपुर पहुंचे और महिला के मायके के लोगों ने हत्या के आरोप लगाए हैं और कहा है कि ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करते थे। पति का कहना है कि वह चाय के लिए दूध लेने गया था और जब घर लौटकर आया तो उसकी पत्नी साड़ी से फंदा बनाकर पंखे पर लटकी मिली। तत्काल परिवार के अन्य लोगों को बुलाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां पर खिलचीपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा था कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं मेरी मौत की जिम्मेदार में खुद हूं मैरे  सास, ससुर नंद पति सभी बहुत अच्छे हैं मैं अपनी लाइफ में किसी भी इंसान से कभी परेशान नहीं हुई। मैरे लाइफ को लेकर कुछ सपने थे जो पूरे नहीं हो पाए इस वजह से ऐसा कदम उठा रही हूं।

पति ने बताया पत्नी अधिकारी बनना चाहती थी ..

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का सपना बड़ा अधिकारी बनने का था और महिला सिविल सर्विस एक्जाम की तैयारी कर रही थी। उसने दो-तीन बार ट्राई भी किया लेकिन एग्जाम क्लियर नहीं हो पाया। वहीं इस मामले में महिला के मायके के लोगों का  कहना है कि पति दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करता था। महिला के पिता का कहना है कि जो सुसाइड नोट मिला है उसमें बेटी की राइटिंग नहीं है।

Related Articles

Back to top button