ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...
मध्यप्रदेश

धर्म परिवर्तन के लिए नहीं मानी तो दी ऐसी यातनाएं कि सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

मध्य प्रदेश के गुना में जिले में एक रोंगटे खड़े करने देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की एक लड़की को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया इसके बाद उसने धर्म परिवर्तन करने के बाद शादी करने का दबाव डाला. जब युवती ने इनकार किया तो शख्स ने अपने अपने ही घर में बंधक बना लिया. शख्स ने बंधक बनाने के बाद युवती के साथ कई बार मारपीट की और उसके साथ बलात्कार भी किया. जब युवती ने जान बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने हैवानियत की हदें पार करते हुए उसके आंखों और होंठों पर फेविक्विक डाल दी. युवती जैसे-तैसे जान बचाकर पुलिस के पास पहुंची. फिलहाल युवती का इलाज चल रहा है जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला गुना के कैंट थाना क्षेत्र का है. यहां आरोपी अयान रहता है जिसके पास ही युवती का भी घर है. बताया जा रहा है कि युवती के घर में युवती के अलावा सिर्फ उसकी मां ही है. वह जैसे तैसे गुजर-बसर कर रहे हैं. आरोपी अयान की नियत युवती की पुस्तैनी जायदाद पर खराब हुई थी. जिसके बाद उसने जायदाद को हड़पने के लिए युवती के साथ संबंध बनाए और शादी करने का दबाव डाला और धर्म परिवर्तन के लिए भी वह लगातार उससे कह रहा था.

जब युवती ने इन सभी चीजों से आरोपी अयान को साफ इनकार कर दिया, तो उसने युवती को अपने ही घर के पीछे वाले कमरे में बंद करके रख दिया. इसके बाद आरोपी उससे लगातार मारपीट करता था. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी उसे रोज बेल्ट से पीटता था और उसके साथ बलात्कार करता था. जब युवती ने इसका विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी ने पीड़िता की आंखों और होंठों पर फेविक्विक डालकर चिपकाने की कोशिश की.

1 महीने तक सहती रही दर्द

पीड़िता के अनुसार वह करीब एक महीने तक आरोपी के बंधक के तौर पर थी और उस दौरान आरोपी ने जैसे चाहे उस पर अत्याचार किया. एक महीने बाद वह जैसे तैसे मौका देखकर आरोपी के चंगुल से निकली और सीधे पुलिस के पास पहुंची. पुलिसकर्मियों ने जब पीड़िता की हालत देखी तो उन्होंने तुरंत मेडिकल के लिए हॉस्पिटल भेजा. युवती के होंठे चिपके हुए थे, शरीर पर कई जगह जख्म थे. फिलहाल युवती का इलाज कराया जा रहा है और पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.

Related Articles

Back to top button