ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

चंद्रयान के बाद अब अगली सरकार में देशवासी गगनयान की सफलता भी देखेंगे… परभनी में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने परभनी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव का मिशन भारत को तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने वाला चुनाव है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में हमने चंद्रयान की सफलता देखी है लेकिन अब अगली सरकार में 140 करोड़ देशवासी गगनयान की सफलता भी देखेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये देश का पहला ऐसा चुनाव है जब सेना से लेकर कोरोना काल की दवाइयों तक देशवासी आत्मनिर्भरता की मिसाल देख रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सिर्फ दस साल में देश ने विकास की एक लंबी दूरी तय कर ली है. उन्होंने कहा कि 2014 में जब मैं पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहा था, तब उस वक्त मीडिया में आए दिन आतंकवादी हमले और बम धमाके की खबरें चला करती थीं लेकिन 2019 से ही सीमा पार से आतंकवाद की घुसपैठ खत्म होने लगी. इसी के साथ देश में सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा शुरू हो गई.

सर्जिकल स्ट्राइक पर देश को गर्व

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान ये भी कहा कि देश का शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा जिसको सर्जिकल स्ट्राइक पर गर्व नहीं होगा. उन्होंने कहा कि परभनी वीरों और संतों की भूमि है, परभनी की जनता का साथ देवता के आशीर्वाद से कम नहीं है. परभनी की धरती साईंबाबा की धरती है. उन्होंने भारी भीड़ के उत्साह को देखते हुए कहा कि आप लोगों की तपस्या को बेकार नहीं होने दिया जाएगा.

नांदेड़ में कांग्रेस पर भी हमला

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने विदर्भ और मराठवाड़ा के विकास का मुद्दा उठाया और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक महाराष्ट्र और खासकर विदर्भ और मराठवाड़ा के विकास को रोकने का काम किया है.

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला कि कांग्रेस के रवैये के चलते यहां किसान गरीब होते गए और उद्योगों से जुड़ी संभावनाएं खत्म होती चली गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियों की वजह से यहां से लाखों युवाओं को पलायन करना पड़ा.

गारंटी पूरी होने की भी गारंटी- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार जो गारंटी देती है, उसे पूरा करके दिखाती है. उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर से 370 हटाने की गारंटी दी, उसे पूरा करके दिखाया. हमने तीन तलाक खत्म करने की गारंटी दी, उसे भी करके दिखाया, अब हम भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनोमी बनाने की गारंटी देते हैं, और उसे भी पूरा करके दिखाएंगे.

Related Articles

Back to top button