ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, चुनावी ड्युटी से लौट रही CRPF जवानों की बस पलटी,15 घायल

छत्तीसगढ़ : मध्य प्रदेश पुलिस के कर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए ले जा रही एक बस के छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रविवार को पलट जाने से कम से कम 10 जवान घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक स्थानीय अधिकारी ने पहले बताया था कि घायल हुए लोग सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के कर्मी थे लेकिन बाद में जगदलपुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल लोग मध्य प्रदेश पुलिस के कर्मी थे। अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत गीदम-जगदलपुर रोड पर रायकोट गांव के पास हुई।

उन्होंने बताया कि बस्तर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था और वहां चुनाव ड्यूटी के बाद सुरक्षाकर्मी फरसपाल (दंतेवाड़ा) से महासमुंद संसदीय क्षेत्र के गरियाबंद जा रहे थे जहां 26 अप्रैल को मतदान होना है। अधिकारी ने बताया कि बस में मध्य प्रदेश पुलिस के 36 कर्मी थे। उन्होंने बताया कि बस के चालक ने सड़क पर अचानक आए एक मवेशी को बचाने के लिए बस को मोड़ा जिसके कारण वाहन पलट गया।

अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में बस में सवार कम से कम 10 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया और घायल कर्मियों को जगदलपुर के डिमरापाल स्थित एक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि उनमें से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Related Articles

Back to top button